CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP Post Controversy : भाजपा की पोस्ट पर बवाल, कंटेंट क्रिएटर ने उठाए सवाल

BJP Post Controversy : भाजपा की पोस्ट पर बवाल, कंटेंट क्रिएटर ने उठाए सवाल

By Newsdesk Admin
04/08/2026
Share
BJP Post Controversy : भाजपा की पोस्ट पर बवाल, कंटेंट क्रिएटर ने उठाए सवाल
BJP Post Controversy : भाजपा की पोस्ट पर बवाल, कंटेंट क्रिएटर ने उठाए सवाल

सीजी भास्कर, 04 अगस्त :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो अब सियासी (BJP Post Controversy)  विवाद का कारण बन गया है। प्रदर्शन के दौरान डांस करती नजर आईं कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर की तस्वीर का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ भाजपा की एक सोशल मीडिया पोस्ट में किए जाने के बाद विवाद तेज हो गया है। पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई विपक्षी नेताओं ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी।

Contents
  • बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
  • विपक्ष भी कूदा, बढ़ा सियासी विवाद

यह भी पढ़ें :  Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश-बिजली का अलर्ट

बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

भाजपा की पोस्ट में एक ओर उर्वशी पलांडुरकर की तस्वीर के साथ “बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाले Gen-Z” लिखा गया था, जबकि दूसरी ओर राष्ट्रपति से सम्मानित एक छात्रा की तस्वीर के साथ “छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले Gen-Z” लिखा गया। पोस्ट में लोगों से पूछा गया था कि वे किस तरह के Gen-Z को चुनेंगे।

पोस्ट वायरल होने के बाद उर्वशी पलांडुरकर ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनकी तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल बिना अनुमति राजनीतिक पोस्ट में किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आपत्तिजनक संदेशों का सामना करना पड़ा।

उर्वशी ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति का आकलन केवल एक वीडियो क्लिप के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए।  उन्होंने बताया कि उन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और पढ़ाई के साथ डांस, योग तथा कंटेंट क्रिएशन जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं।

यह भी पढ़ें :  CMO Arrested  : महिला की मौत के बाद CMO गिरफ्तार, सड़क हादसे में भेजे गए जेल

विपक्ष भी कूदा, बढ़ा सियासी विवाद

उर्वशी की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कई विपक्षी नेताओं ने भाजपा की पोस्ट पर सवाल उठाए। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने इस मुद्दे पर भाजपा की आलोचना की। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीरों के उपयोग, राजनीतिक संदेशों और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी को लेकर बहस लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें :  Supreme Court Guidelines : यौन अपराध मामलों में संवेदनशील भाषा अपनाने के निर्देश, सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइन

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit : जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद कर संगठन में भरेंगे नई ताकत
Country & Faith Harmony: संभल सांसद जियाउर रहमान बर्क का बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ में BJP का बड़ा दांव – गजेंद्र, खुशवंत और राजेश को मंत्री बना साधे OBC-SC-वैश्य वोटर्स
रायपुर में हसन अली ने खेला लव जिहाद का खेल, हिन्दू लड़की से की जबरन शादी, साय सरकार की पहल से घर लौटी बेटी
Nakti Case : कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर सरकार की छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रही है : केदार कश्यप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (Kiran Dev…

KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

15 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले…

Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में एक विवाहित…

Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद…

Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड
Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कारोबारी (Girlfriend Boyfriend…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?