सीजी भास्कर, 04 अगस्त : राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे (School Bus Accident) में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। विधानसभा थाना क्षेत्र के अंडरब्रिज सर्विस रोड के पास भुवंस स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने विधानसभा थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें : Fake Currency Scam : 45 करोड़ के नकली नोट का झांसा, कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी
सर्विस रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा School Bus Accident
पुलिस के मुताबिक, विधानसभा अंडरब्रिज के पास रहने वाले राजा देवार का तीन वर्षीय बेटा मुन्ना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सर्विस रोड पर मौजूद था। इसी दौरान बच्चों को लेकर स्कूल जा रही भुवंस स्कूल की बस वहां से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि बस की चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : BJP Post Controversy : भाजपा की पोस्ट पर बवाल, कंटेंट क्रिएटर ने उठाए सवाल
हादसे (School Bus Accident) की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक धलेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया। चालक और बस के कंडक्टर से पूछताछ की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश-बिजली का अलर्ट
थाने पहुंचे परिजन, की सख्त कार्रवाई की मांग
मासूम की मौत की खबर फैलते ही परिजन और बस्ती के लोग बड़ी संख्या में विधानसभा थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्कूल बसों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा।
यह भी पढ़ें : CMO Arrested : महिला की मौत के बाद CMO गिरफ्तार, सड़क हादसे में भेजे गए जेल
स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
यह भी पढ़ें : Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone
डायल-112 टीम की तत्परता की सराहना
घटना (School Bus Accident) के बाद डायल-112 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित मेकाहारा अस्पताल की मर्चुरी पहुंचाया। साथ ही घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था भी बहाल कराई। पुलिस अधिकारियों ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Woman Suicide : 45 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच जारी



