CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी की सालगिरह का मना जश्न, वीडियो और फिर फंदा, आत्महत्या के समय कपल ने पहना था शादी वाला जोड़ा

शादी की सालगिरह का मना जश्न, वीडियो और फिर फंदा, आत्महत्या के समय कपल ने पहना था शादी वाला जोड़ा

By Newsdesk Admin
08/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 जनवरी। एक दंपति ने अपनी शादी की सालगिरह के दिन आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दम्पत्ति बेरोजगारी के आलम में जी रहे थे और उनकी कोई संतान भी नहीं थी, यही उनके तनाव की वजह थी। इन्हीं कारणों से दोनों ने यह कठोर कदम उठाया। यह दुखद घटना महाराष्ट्र में नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र के मार्टिन नगर से सामने आई है।

आपको बता दें कि मृतकों की पहचान 54 वर्षीय जरिल उर्फ टोनी ऑस्कर मोनक्रिप और उनकी 45 वर्षीय पत्नी ऐनी मोनक्रिप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जरिल पहले एक होटल में शेफ के रूप में काम करता था जबकि ऐनी गृहिणी थीं। दोनों की शादी को 26 साल हो चुके थे लेकिन दोनों की कोई संतान नहीं थी। बेरोजगारी और संतानहीनता के कारण पति-पत्नी दोनों तनाव में थे। घटना से एक रात पहले दंपति ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई। सोमवार रात दोनों घूमने गए थे। बाहर खाना खाया और रिश्तेदारों से फोन पर बात की। उन्होंने सब कुछ सामान्य होने की बात कही लेकिन अगली सुबह, ऐनी ने एक वीडियो बनाकर रिश्तेदारों से एक पारिवारिक शादी को स्थगित न करने का अनुरोध किया। इसके बाद दोनों ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने अपने अंतिम समय में शादी के कपड़े पहने थे। सुबह जब पड़ोसी महिला ने घर में कोई हलचल न देखकर दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर उसने देखा कि पति-पत्नी फंदे से झूल रहे हैं। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना की पुलिस जांच जारी है।

GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान
Fraud in the name of job : एकलव्य विद्यालय में नौकरी का झांसा, महिला से लाखों की ठगी
महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 में विराजेंगी शिव परिवार की भव्य प्रतिमा, 29 से सप्ताह भर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ होगी स्थापना, क्षत्रिय कल्याण सभा जुटा तैयारियों में
Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू
CG News : छात्राओं की गलती बस इतनी कि शिक्षकों की मांग करने गई थीं, DEO की धमकी -“जिंदगी भर जेल की हवा खाओगे तो समझ आ जाएगा”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?