CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Loan Dispute Case : कर्ज विवाद में दो महिलाओं पर कार्रवाई, एक्टिवा, वॉशिंग मशीन और मोबाइल बरामद

Bhilai Loan Dispute Case : कर्ज विवाद में दो महिलाओं पर कार्रवाई, एक्टिवा, वॉशिंग मशीन और मोबाइल बरामद

By Newsdesk Admin
10/08/2026
Share
Bhilai Loan Dispute Case
Bhilai Loan Dispute Case

सीजी भास्कर, 10 अगस्त। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के कोहका में कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक महिला के घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ ही घर से एक्टिवा, वॉशिंग मशीन और मोबाइल फोन ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीनों सामान बरामद कर लिए हैं। (Bhilai Loan Dispute Case)

Contents
  • किश्त और ब्याज को लेकर हुआ विवाद : Bhilai Loan Dispute Case
  • पुलिस ने सामान बरामद कर दोनों को भेजा जेल

कृपाल नगर, सड़क नंबर-6, कोहका निवासी बलजीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उन्होंने जरूरत के समय सीमा यादव से अलग-अलग समय पर रुपए उधार लिए थे। इसके बदले सुरक्षा के तौर पर बैंक के चेक और हस्ताक्षरित स्टाम्प दिए गए थे। बलजीत कौर का आरोप है कि उन्होंने किश्तों में रकम चुका दी, लेकिन सुरक्षा के तौर पर दिए गए चेक वापस नहीं किए गए।

यह भी पढ़ें : Fraud Case Raipur: फर्जी समिति के नाम पर ठगी, टिकरापारा पुलिस ने आरोपी राजू बाघ को 24 घंटे में दबोचा

Bhilai Loan Dispute Case
Bhilai Loan Dispute Case : कर्ज विवाद में दो महिलाओं पर कार्रवाई, एक्टिवा, वॉशिंग मशीन और मोबाइल बरामद

 

किश्त और ब्याज को लेकर हुआ विवाद : Bhilai Loan Dispute Case

शिकायत के मुताबिक, 19 जुलाई 2026 को सीमा यादव और बबली साहू बलजीत कौर के घर पहुंचीं। यहां कर्ज की किश्त और ब्याज की रकम को लेकर विवाद हुआ। बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि दोनों महिलाओं ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और धमकी भी दी।

आरोप है कि विवाद के बाद उनके घर से पति के नाम पंजीकृत एक्टिवा, वर्लपूल कंपनी की वॉशिंग मशीन और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : Crypto Trading Fraud Chhattisgarh: रायपुर में निवेश के नाम पर 1.35 करोड़ की बड़ी ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पुलिस ने सामान बरामद कर दोनों को भेजा जेल

शिकायत के आधार पर सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 1138/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 308(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की निशानदेही पर एक्टिवा, वॉशिंग मशीन और मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए। सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

मामले (Bhilai Loan Dispute Case) में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सीमा यादव (36), निवासी वैशाली नगर और बबली साहू (44), निवासी शिक्षित नगर, कोहका को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस कर्ज की रकम, ब्याज और सुरक्षा के तौर पर दिए गए चेक व हस्ताक्षरित दस्तावेजों से जुड़े आरोपों की भी जांच कर रही है। मामले में साहूकारी संबंधी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें : Durg Murder Case Update: सूदखोरी विवाद में कारोबारी की हत्या, 2 महीने बाद फरार आरोपी दबोचा गया

ख़बरें और भी हैं :

Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका
Common Krait Snake Bite : सोते वक्त करैत सांप ने 13 साल के बच्चे को डसा, कान और हाथ पर काटने से मौत
Bilaspur E-Bus Service : जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, किस रूट पर चलेंगी इसका फैसला करेंगे यात्री
Vishnu Deo Sai Statement Fuel : एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर CM साय का बयान, “जनता को बड़ी राहत, PM मोदी का आभार”
After killing two sisters-in-law, the accused resorted to terror : मेडिकल स्टोर में पिस्टल दिखाकर मांगी कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

सिकासार जलाशय (Gariyaband Sikasar Dam) में 89.32 प्रतिशत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?