CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून,  भाटापारा में ट्रैक पर पानी से ट्रेनें प्रभावित

Chhattisgarh Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून,  भाटापारा में ट्रैक पर पानी से ट्रेनें प्रभावित

By Newsdesk Admin
09/08/2026
Share
Chhattisgarh Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून,  भाटापारा में ट्रैक पर पानी से ट्रेनें प्रभावित
Chhattisgarh Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून,  भाटापारा में ट्रैक पर पानी से ट्रेनें प्रभावित

सीजी भास्कर, 9 अगस्त  : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय  (Chhattisgarh Monsoon Alert) हो गया है। राजधानी रायपुर में शनिवार शाम घने बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, भारी बारिश का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से ट्रैक सर्किट फेल हो गया, जिसके कारण कई ट्रेनों को कुछ देर रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें : Bhilai Housing Policy Protest : भिलाई में आवास नीति के विरोध में 500 से ज्यादा लोग सड़क पर, पुलिस से झड़प

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरबा में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सूरजपुर और बलरामपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का असर ज्यादा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून सक्रिय (Chhattisgarh Monsoon Alert) हुआ है।

यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथी का आतंक, बस्ती के पास पहुंचे जंगली हाथी ने ग्रामीण की जान ली

अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बलरामपुर और बीजापुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। कुसमी में सबसे ज्यादा 110 मिमी बारिश दर्ज हुई। डौर-कोचली में 90 मिमी और भोपालपट्टनम व बलरामपुर में 70-70 मिमी बारिश हुई। बरमकेला में 60 मिमी, जबकि कई अन्य इलाकों में करीब 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें :Opium Cultivation Case :  दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का बड़ा खुलासा, भाजपा नेता समेत 8 पर आरोप तय

भाटापारा में ट्रैक पर पानी, पांच ट्रेनें प्रभावित

भारी बारिश के कारण भाटापारा रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर 5 और 6 पर पानी भर गया। इससे ट्रैक सर्किट फेल हो गया और सिग्नल सिस्टम में लाइन क्लियर का संकेत नहीं मिला। इसके चलते शिवनाथ एक्सप्रेस, भगत की कोठी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, बेतवा एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस और दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। ट्रेनों को कुछ समय के लिए भाटापारा स्टेशन पर रोकना पड़ा। बारिश से रेल यातायात प्रभावित होने के बाद बारिश अलर्ट (Chhattisgarh Monsoon Alert) को लेकर यात्रियों की चिंता भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : Congress Kranti Diwas : छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस मनाएगी क्रांति दिवस, प्रदेशभर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

रायपुर में आज भी बारिश के आसार

 

राजधानी रायपुर में भी रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.6 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री पेंड्रारोड में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश (Chhattisgarh Monsoon Alert) वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार

सरगुजा संभाग में आज पूरे दिन बारिश के आसार, बादलों से ढके मैनपाट के पहाड़
Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
Effect of heat : अंडों के दाम में उछाल, कई शहरों में कीमत 7 रुपये तक पहुंची
Chhattisgarh Weather Alert 2026 : आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत; अगले 4 दिनों का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
Chhattisgarh weather alert : आज 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MBBS Admission
MBBS Admission : नगरी की बेटी आयशा फातिमा का एमबीबीएस में चयन, सरकारी मेडिकल कॉलेज कांकेर में मिली सीट

सरफराजुद्दीन रज़वी का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए…

Fake ACB Officer
Fake ACB Officer : एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली की धमकी दी; फरार आरोपी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में…

Balodabazar Police Transfer
Balodabazar Police Transfer : बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 38 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर…

Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी
Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते…

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?