CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Funeral Dispute : धर्म परिवर्तन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत पर बढ़ा तनाव

Dhamtari Funeral Dispute : धर्म परिवर्तन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत पर बढ़ा तनाव

By Newsdesk Admin
10/08/2026
Share
Dhamtari Funeral Dispute
Dhamtari Funeral Dispute

सीजी भास्कर, 10 अगस्त। धमतरी जिले के रांवा-कुर्रा गांव में धर्म परिवर्तन कर चुके परिवार की 80 वर्षीय महिला सोनबती यादव की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। परिवार ईसाई रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, जिसका कुछ ग्रामीणों और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। (Dhamtari Funeral Dispute)

Contents
  • धर्म परिवर्तन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर आपत्ति : Dhamtari Funeral Dispute
  • पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत

यह भी पढ़ें :Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Dhamtari Funeral Dispute
Dhamtari Funeral Dispute : धर्म परिवर्तन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत पर बढ़ा तनाव

 

धर्म परिवर्तन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर आपत्ति : Dhamtari Funeral Dispute

जानकारी के मुताबिक, सोनबती यादव के परिवार ने करीब एक साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था। रविवार शाम महिला की मौत के बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने ईसाई रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किए जाने पर आपत्ति जताई। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और विवाद की स्थिति बन गई।

पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों से बातचीत की गई। गांव के बड़े-बुजुर्गों ने भी परिवार के साथ चर्चा की। काफी देर तक चली समझाइश के बाद परिवार हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हो गया। इसके बाद देर रात अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें : Antagarh Bada Tewda Violence : शव दफन को लेकर हिंसक झड़प, धर्मांतरण विवाद में बड़े तेवड़ा में उबाल

पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत

भखारा थाना प्रभारी अरुण साहू के मुताबिक, अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची थी। पुलिस ने ग्रामीणों और परिवार से बातचीत कर विवाद को शांत कराया। आपसी सहमति बनने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

घटना (Dhamtari Funeral Dispute) के बाद कुछ समय तक गांव में तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी और समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस के अनुसार फिलहाल गांव में शांति है और किसी अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता डाकेश्वर साहू ने भी अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों की आपत्ति की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Narayanpur Conversion Dispute : धर्मांतरण विवाद के बीच 26 परिवारों के बेघर होने का आरोप, गांव में बढ़ा तनाव

ख़बरें और भी हैं :  Dhamtari Burial Dispute: धमतरी के गुहारनाला में अंतिम संस्कार पर टकराव, समझौते से लौटी शांति

Shri Ram Care Hospital : अस्पताल में आरक्षक की मौत पर बवाल, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Tatibandh Fire Incident : घर में उठता धुआं और बंद दरवाजा, कुछ ही मिनटों में एक बुजुर्ग की जिंदगी खत्म
Sadhvi Niranjan Jyoti : OBC समाजों से सीधा संवाद, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने सुनी समस्याएं
अब जगदलपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली की हवाई यात्रा मात्र साढ़े 5 हजार में ✈️ बिलासपुर सहित 5 बड़े शहरों से बस्तर हुआ कनेक्ट 🛩️ डेढ़ हजार में पहुंचेंगे न्यायधानी
Congress Campaign In Surajpur : सूरजपुर में कांग्रेस संगठन को धार देने पहुंचे मनोज गुप्ता, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : बिजली बिल से राहत दिला रही सूर्यघर योजना, ऐसे मिल रहा फायदा

PM Surya Ghar Yojana : सूर्यघर योजना के…

Maharashtra hostel snake bite
Maharashtra hostel snake bite : हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत

Maharashtra hostel snake bite :छात्रावास में रहने वाली…

Bastar Road Accident
Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

Bastar Road Accident : घटना की सूचना मिलते…

Bilaspur Shaadi.com Fraud Case
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया

Bilaspur Marriage Scam : दोनों को न्यायालय में…

Dhamtari Funeral Dispute
Dhamtari Funeral Dispute : धर्म परिवर्तन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत पर बढ़ा तनाव

Dhamtari Funeral Dispute : हिंदू जागरण मंच के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?