सीजी भास्कर, 10 अगस्त : वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup 2027) की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 57 मुकाबले खेले जाएंगे। साल 2023 में विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। इन तीनों देशों में साउथ अफ्रीका सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है। जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 में वनडे विश्व कप का सह-मेजबान रहा था, जबकि नामीबिया पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
यह भी पढ़ें : Mayawati On BJP : बीजेपी के समर्थकों को मायावती की बड़ी नसीहत, जानें किस बात से भड़कीं
साउथ अफ्रीका ने कब-कब की ICC टूर्नामेंट की मेजबानी?
साउथ अफ्रीका अब तक कई बड़े ICC टूर्नामेंट (ODI World Cup 2027) की मेजबानी कर चुका है। इनमें पहला ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2007, ICC महिला टी20 विश्व कप 2023, ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2020 और 2024 तथा ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 शामिल हैं। इन टूर्नामेंट के आयोजन के साथ साउथ अफ्रीका ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े आयोजनों की मेजबानी का लंबा अनुभव हासिल किया है।
यह भी पढ़ें : Congress Whip : कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को जारी किया थ्री-लाइन व्हिप
साउथ अफ्रीका के इन स्टेडियम में होंगे मुकाबले
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के दौरान साउथ अफ्रीका के कई प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें वांडरर्स स्टेडियम, जोहानिसबर्ग, सुपरस्पोर्ट पार्क सेंचुरियन, न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड केपटाउन, किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड डरबन और सेंट जॉर्ज पार्क गकेबेर्हा शामिल हैं। इसके अलावा मंगाउंग ओवल ब्लोमफोंटेन, बोलैंड पार्क पार्ल और बफेलो पार्क कुगोम्पो सिटी में भी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Vishnu Deo Sai Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर में रहेगा कार्यक्रम
जिम्बाब्वे के तीन शहरों में होंगे मैच
जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप के मुकाबले तीन शहरों में आयोजित किए जाएंगे। हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो और फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विक्टोरिया फॉल्स को टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। नामीबिया के लिए 2027 विश्व कप की मेजबानी ऐतिहासिक होगी। देश पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। विंडहोक स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में विश्व कप के मुकाबले खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Bhilai Loan Dispute Case : कर्ज विवाद में दो महिलाओं पर कार्रवाई, एक्टिवा, वॉशिंग मशीन और मोबाइल बरामद
जय शाह ने बताया ऐतिहासिक पल
ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 की राह में यह एक रोमांचक पड़ाव है। मेजबान शहरों और टूर्नामेंट के ब्रांड का अनावरण उस सफर की शुरुआत है, जो दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को एकजुट करेगा। जय शाह ने कहा कि 24 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का अफ्रीका में लौटना क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है। उन्होंने भरोसा जताया कि साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया एक यादगार आयोजन करेंगे।
यह भी पढ़ें : Balod Traffic Police Action : 3 दिन में 54 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर कार्रवाई
अफ्रीका में 24 साल बाद लौटेगा वनडे विश्व कप
वनडे विश्व कप 2027 के जरिए 24 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की अफ्रीका में वापसी होगी। तीनों मेजबान देश क्रिकेट प्रशंसकों के सामने अपनी संस्कृति, विविधता और क्रिकेट के प्रति जुनून पेश करेंगे। टूर्नामेंट में 14 टीमों के बीच कुल 57 मैच खेले जाएंगे। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर अफ्रीकी धरती पर दुनिया की शीर्ष टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल



