सीजी भास्कर, 10 अगस्त : असम में बाढ़ (Assam Flood ) से पैदा हुए गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मानवीय पहल करते हुए प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। यह राशि असम में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : India-Sri Lanka Test Series : BCCI ने साई सुदर्शन की जगह इस खिलाड़ी को किया शामिल, जानें भारत का अपडेटेड स्क्वॉड
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम (Assam Flood ) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और छत्तीसगढ़ की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ा है छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है। उन्होंने कहा कि संकट के समय एक-दूसरे की मदद करना मानवीय और सामाजिक जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें : ODI World Cup 2027 : साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा विश्व कप, जानिए किस देश ने सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट कराए
सरकार की ओर से दी जाने वाली 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास से जुड़े कार्यों के लिए किया जाएगा। इससे प्रभावित परिवारों तक जरूरी सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी।
सीएम साय ने जताई संवेदना Assam Flood
मुख्यमंत्री ने असम में बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस मुश्किल समय में असम सरकार के साथ सहयोग और समन्वय की भावना से खड़ी है।
यह भी पढ़ें : Mayawati On BJP : बीजेपी के समर्थकों को मायावती की बड़ी नसीहत, जानें किस बात से भड़कीं
असम में बाढ़ के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आर्थिक सहायता का निर्णय अंतरराज्यीय सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Ranchi JPSC JSSC Protest : CM आवास के बाहर धरना, बाबूलाल मरांडी हिरासत में



