CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में घर के आंगन में खेल रही 2 साल की बच्ची का अपहरण हो गया है। बताया जा रहा है कि, वैन गाड़ी से कुछ फेरी वाले पहुंचे थे, जिन्होंने घर के सामने खेल रही बच्ची को उठाया और गाड़ी में डालकर फरार हो गए। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। (Dantewada Child Kidnapping Case)

Contents
  • दोपहर एक बजे की घटना : Dantewada Child Kidnapping Case
  • फेरीवालों की नहीं हुई पहचान
  • बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस : Dantewada Child Kidnapping Case
  • इससे पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

पुलिस आसपास के CCTV कैमरे खंगाल रही है। बॉर्डर वाले इलाके में 20 से ज्यादा थाना क्षेत्र सील कर दिया गया है। जिसमें दंतेवाड़ा, कटेकल्याण, दरभा, पखनार, अरनपुर, कुआकोंडा भांसी, बचेली, भैरमगढ़, नेलसनार, कोड़ेनार, परपा, जगदलपुर समेत पड़ोसी जिले शामिल है। बच्ची के माता-पिता खेती-किसानी करते हैं।

दोपहर एक बजे की घटना : Dantewada Child Kidnapping Case

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी कोंटा पारा में बच्ची आज बुधवार दोपहर 1 बजे अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसके साथ एक और बच्ची थी। इसी बीच अचानक से कोई फेरीवाले वैन गाड़ी में पहुंचे और बच्ची को पकड़ लिए।

फेरीवालों की नहीं हुई पहचान

साथ में खेल रही दूसरी बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। घर वाले बाहर निकले तब तक बच्ची को लेकर फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि फेरी वाले कौन थे? कहां से आए थे? किस नंबर की गाड़ी थी? यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस : Dantewada Child Kidnapping Case

दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा, कटेकल्याण थाना प्रभारी, निर्मल वर्मा समेत पुलिस की टीम उस पूरे इलाके में तैनात है। बच्ची की तलाश की जा रही है। दंतेवाड़ा ASP आर के बर्मन ने कहा कि, हम अभी इन्वेस्टिगेट कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इससे पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

1. सितंबर 2024 में दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी से एक महिला 18 दिन के नवजात बच्चे को उसके घर के झूले से उठाकर ले गई थी। यह घटना तब हुई जब बच्चे की मां पास के नल से पानी भरने गई थी। हालांकि कुछ ही घंटे के अंदर पुलिस ने बच्चे को ढूंढ लिया था।

2. सितंबर 2024 को दंतेवाड़ा के पोंदुम गांव से दो बाइक सवार युवक दिनदहाड़े एक 6 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिए थे। अपहरण के करीब 20 दिन बाद, आरोपी बच्चे को धमतरी-नगरी मार्ग पर सड़क किनारे छोड़कर भाग गए थे। राहगीरों की सूचना पर धमतरी पुलिस ने बच्चे को संरक्षण में लिया और बाद में दंतेवाड़ा पुलिस की टीम ने बच्चे को परिजनों को सौंपा था।

 

भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: बोले – RSS के दबाव में नहीं मनाया आदिवासी दिवस, आदिवासी CM होने के बावजूद एक भी कार्यक्रम नहीं
AI-171 दुर्घटना : एअर इंडिया PAC के सामने बोली- ‘ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित विमान’, जांच रिपोर्ट का इंतजार
Vaishali Nagar Breaking 🛑 टमाटर लेकर घर-घर पहुंचे विधायक रिकेश, शहर को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाने अनूठी पहल, कई कूलर में जमा गंदा पानी करवाया साफ, कहा – “कूलर साफ कर भेजें फोटो और ले जाएं एक किलो टमाटर”
नेहरू नगर, सुपेला, आकाशगंगा मार्केट में चला “बुलडोजर” अतिक्रमण हटाया गया, देखिए विडियो
Chhattisgarh Weather Alert 2026 : अगले 5 दिन आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जल्द पहुंचेगा मानसून
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

अन्यघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Big Break : कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

18/08/2024
छत्तीसगढ़राजनीति

Drug Peddler Navya Malik Assembly: सदन में गूंजा ड्रग पैडलर का नाम, सूची से गायब होने पर तीखी बहस

26/02/2026
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़राज्य

CG News 🛑 रिश्वत लेते हुए ऐसे पकड़ाया पटवारी 🛑 नक्शा काटने के नाम पर किसान से मांगी थी रकम

29/06/2024
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

1408 दिन गायब रहे डॉक्टर को मिला BMO का पद: पत्नी संग चलाया निजी अस्पताल

29/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?