CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आज शाम अयोध्या रामलला प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भिलाई के सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में भव्य अभिषेक, विधायक रिकेश चढ़ाएंगे 2 तोला सोने का टीका, महाआरती में हजारों भक्त होंगे शामिल

आज शाम अयोध्या रामलला प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भिलाई के सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में भव्य अभिषेक, विधायक रिकेश चढ़ाएंगे 2 तोला सोने का टीका, महाआरती में हजारों भक्त होंगे शामिल

By Newsdesk Admin
11/01/2025
Share

🟠 MLA के संकल्प अनुरूप मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ भी होगा – पुरषोत्तम देवांगन

सीजी भास्कर, 11 जनवरी। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की आज पहली सालगिरह है। इस मौके पर अयोध्या की तर्ज पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भिलाई के सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। यहां आज शाम 7 बजे से हनुमानजी का विशेष अभिषेक और महाआरती में हजारों भक्तगण शामिल होंगे। वैशाली नगर विधायक श्री सेन ने बताया कि मंदिर को फूलों से सजाया गया है। शाम 7 बजे से हनुमानजी के अभिषेक और पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। हनुमानजी को 2 तोले का टीका भी आज महाआरती के दौरान चढ़ाया जाएगा।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज अयोध्या में तिथि के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ है। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर चमक दमक रही है। प्राण प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह पर अयोध्या फिर से सज-धज कर तैयार है। पिछले साल 22 जनवरी को कूर्म द्वादशी के दिन रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे थे, लेकिन इस बार कूर्म द्वादशी आज यानि 11 जनवरी को है इसलिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने का फैसला लिया है। इसी तर्ज पर भिलाई के सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में भव्य अभिषेक और हवन पूजन के साथ महाआरती होगी।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने बताया कि आज इस विशेष अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर के विशेष सौंदर्यीकरण का कार्य भी वैशाली नगर विधायक के निज प्रयास से शुरू हो रहा है। बहुत जल्द भिलाई के भक्तजनों को सेक्टर-9 का हनुमान मंदिर प्रांगण सभी सुविधाओं से परिपूर्ण रूप में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व हनुमानजी का टीका 2 ग्राम का था।आज ही विधायक रिकेश सेन द्वारा हनुमानजी को 2 तोला सोने का टीका चढ़ाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर आज हनुमानजी का भव्य अभिषेक होगा। हवन पूजन और महाआरती में हजारों की संख्या में भक्तगण पवनपुत्र का दर्शन करेंगे। संगीतमय इस आयोजन में कान्हाजी महाराज सहित मंदिर के सभी आचार्यगण शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज इस आयोजन के साथ ही विधायक श्री सेन द्वारा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का संकल्प भी फलीभूत होने जा रहा है। पूरे परिसर का कायाकल्प कर यहां भक्तगणों को व्यवस्थित दर्शन लाभ के साथ ही विशेष साथ सज्जा के साथ बहुत जल्द यह प्रांगण दिखाई देगा। आज पूजा अर्चना के साथ ही विकास कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

हाईवे पर एक के बाद एक 6 गाड़ियां टकराईं, महिला समेत 6 की मौत, 16 घायलों में अनेक की हालत गंभीर, सड़क पर लगा लंबा जाम
रायगढ़: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या, शराब पिलाकर रेलवे ट्रैक पर दिया मौत के घाट..
शानदार खबर : अब प्रीमियम ट्रेन “शताब्दी” और “राजधानी” से भी अधिक लम्बी होगी लग्जरी “वंदे भारत Express”
13 साल की नाबालिग बच्ची से मारपीट:रात में घर से भागी, 8 हजार रुपए सैलरी में NMDC AGM बिहार से काम करवाने लाए थे
petrol price cut: इस राज्य में पेट्रोल हुआ सस्ता… बजट में सरकार का ऐलान, जानिए ताजा भाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh liquor scam ED action : 1200 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, ढेबर सिटी और गोवा का होटल अटैच

सीजी भास्कर, 2 जून। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब…

Sukma prayer meeting controversy : मारपीट में कई ग्रामीण घायल, गांव में पुलिस बल तैनात

सीजी भास्कर, 2 जून। सुकमा जिले के तोंगपाल…

A group of 51 elephants descended on the road : रायगढ़ में शावकों संग रोड क्रॉस करते दिखे गजराज

सीजी भास्कर, 2 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Allegations of backdoor entry into Nagar Panchayat : सचिव के समायोजन पर उठे सवाल

सचिव के समायोजन को लेकर विवाद  सीजी भास्कर,…

Bhanpuri shop theft case : महंगाई में चोरों की नई पसंद! दुकान से 25 लीटर पेट्रोल, सिगरेट और ड्राई फ्रूट लेकर फरार

सीजी भास्कर, 2 जून। बस्तर जिले के भानपुरी में…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगधर्मफीचर्डभिलाई-दुर्गसांस्कृतिक

भिलाई : महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 में हुआ शानदार गरबा–रास का आयोजन, माँ के जयकारे और सनातन धर्मी नारों से गूंज उठा प्रांगण

09/10/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

दशगात्र से लौट रहे बाइक सवार पर हमला, सिर फोड़कर मोबाइल लूट; 4 बदमाश गिरफ्तार

13/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

ट्रेन में सफर कर रही महिला के 9 लाख के जेवर चोरी

18/08/2025
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर DJ बजाने, गाड़ियों के प्रेशर हार्न पर रोक, पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र, कहा – “पालन नहीं हो पर अधिकारियों पर होगा एक्शन”

12/09/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?