CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में 5 दोषियों को उम्रकैद, फैसला सुनते ही भड़के परिजन; कोर्ट के बाहर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके

धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में 5 दोषियों को उम्रकैद, फैसला सुनते ही भड़के परिजन; कोर्ट के बाहर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share

धमतरी में ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत के फैसले के बाद मृतकों के परिजन नाराज हो गए। कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय उन्होंने दोषियों पर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके। परिजनों ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की और कहा कि तीन परिवारों के घर उजड़ गए हैं।

मृतकों के परिजनों का कहना है कि तीनों युवकों के छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक रिश्तेदार ने बताया कि डेढ़ साल की बच्ची आज भी दरवाजे की ओर देखकर अपने पिता के लौटने का इंतजार करती है। परिजनों ने कहा कि वे उम्रकैद के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और इसके खिलाफ आगे अपील करेंगे।

मामूली विवाद के बाद तीन युवकों की हत्या

मामला धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के भोयना गांव स्थित अन्नपूर्णा ढाबे के पास का है। 11 अगस्त 2025 की रात कार सवार पांच युवक धमतरी घूमने निकले थे। ढाबे के पास कुछ लोगों के बीच बिल भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान युवकों और वहां मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने के बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने चाकू से आलोक सिंह ठाकुर, नितिन तांडी और सुरेश निहाल पर हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई थी।

पुलिस जांच में मामले में पांच बालिग और तीन नाबालिग आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई थी। अदालत ने पांच बालिग आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

फांसी की मांग, अन्य मामलों में भी सजा

लोक अभियोजक गीतेश प्रजापति के मुताबिक, आरोपियों को हत्या के अलावा बलवा, हथियार रखने और मारपीट के मामलों में भी अलग-अलग सजा सुनाई गई है। बलवा मामले में दो साल, हथियार रखने के मामले में पांच साल और मारपीट के मामले में छह महीने की सजा दी गई है। कुछ सजाएं एक साथ चलेंगी।

अभियोजन पक्ष ने अदालत से आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी। मृतकों के परिवार भी लगातार फांसी की मांग कर रहे थे। हालांकि अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। परिजन अब फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील करने की तैयारी में हैं।

पुलिस विभाग की आ गई तबादला सूची, 6 इंस्पेक्टर और 3 सब इंस्पेक्टर हुए ट्रांसफर, 7 नक्सल प्रभावित जिलों में भेजे गए
Rohit Singh Tomar : सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, रोहित सिंह तोमर से पुलिस की पूछताछ
Mungeli Jan Darshan : मुंगेली जनदर्शन में लोगों ने रखीं समस्याएं, शौचालय निर्माण से लेकर पेंशन तक की मांग
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार
Triplets Birth Chhattisgarh : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा
Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट (Rahul Gandhi Bharat…

Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़
Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़

फिल्म की कमाई (Ramayana Box Office Collection) ने…

Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत…

Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र
Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र

युवक का शव (Bilaspur Student Death Case) लालखदान…

Durg Police Transfer 2026 : दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल! 337 जवानों-अधिकारियों का तबादला
Durg Police Transfer 2026 : दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल! 337 जवानों-अधिकारियों का तबादला

जिले की कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?