CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bear Attack : घर का दरवाजा पार कर बाहर निकले भालू, पीछे कुत्तों का झुंड पड़ा तो भागते दिखे

Bear Attack : घर का दरवाजा पार कर बाहर निकले भालू, पीछे कुत्तों का झुंड पड़ा तो भागते दिखे

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Bear Attack
Bear Attack

रायपुर, 13 अगस्त। कांकेर के अलबेलापारा वार्ड में इन दिनों रात होते ही लोगों की नजरें घरों के आसपास घूमने वाले जंगली जानवरों (Bear Attack) पर टिक जाती हैं। इलाके में भालुओं की लगातार आवाजाही से लोग सहमे हुए हैं। इसी बीच एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो भालू कैद हुए, जो घर के मुख्य दरवाजे से बाहर निकलते दिखाई दिए।

Contents
  • सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना Bear Attack
  • रोज रिहायशी इलाके में पहुंच रहे भालू
  • हमले में दो ग्रामीणों की हो चुकी मौत Bear Attack

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में फिर से भालुओं की मौजूदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में दोनों भालू आराम से बाहर निकलते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही पल बाद वहां मौजूद कुत्तों का झुंड उन्हें घेर लेता है। इसके बाद दोनों भालू वहां से भागते दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Liquor Scam : 3000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, बोरे में भरकर कांग्रेस भवन पहुंचता था पैसा

Bear Attack

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना Bear Attack

सामने आए वीडियो में दो भालू एक घर के मुख्य दरवाजे से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों जैसे ही बाहर आते हैं, आसपास घूम रहे कई कुत्ते उनके पीछे पड़ जाते हैं। कुत्तों के घेरने के बाद दोनों भालू तेजी से वहां से निकल जाते हैं। कुछ सेकंड का यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

रोज रिहायशी इलाके में पहुंच रहे भालू

स्थानीय लोगों के मुताबिक अलबेलापारा वार्ड में भालुओं की आवाजाही अब लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि भालू कई बार रिहायशी इलाके में पहुंचकर तोड़फोड़ और उत्पात भी मचा रहे हैं।

रात के समय भालुओं के घरों के आसपास पहुंचने से लोगों में डर बना हुआ है। स्थानीय लोग वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और भालुओं की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  BJP Youth Strategy : बीजेपी का नया गेमप्लान! छत्तीसगढ़ में फर्स्ट टाइम वोटर्स पर नजर, युवा चेहरों को मिलेगा बड़ा रोल

हमले में दो ग्रामीणों की हो चुकी मौत Bear Attack

भालुओं की मौजूदगी को लेकर डर इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि कुछ दिन पहले ही नरहरपुर वन परिक्षेत्र के मरकाटोला लारगांव क्षेत्र में भालू के हमले की गंभीर घटना सामने आई थी।

5 अगस्त को हुए इस हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ग्रामीण के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने (Bear Attack) आई थी। इस घटना के बाद से आसपास के इलाकों में भी लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं : GST Exam : पदोन्नति परीक्षा में अंकों ने खड़े किए बड़े सवाल, ननकीराम कंवर ने फिर प्रधानमंत्री से की जांच की मांग

CG Breaking : धमतरी के नगरी में राशन लेकर जा रहा ट्रैक्टर बाढ़ में बहा, देखते ही देखते ले ली “जल समाधि” सवार दो तीन लोगों ने कूद तैरते हुए बचाई जान, देखिए विडियो
Dnyaneshwar Samadhi Ceremony 2025: भिलाई में आध्यात्मिक महोत्सव की शुरुआत, भक्तों में उत्साह
तेलंगाना में मनचले ने की छेड़छाड़, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल
जगदलपुर: पूर्व MLA की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दूसरे हादसे में 2 घायल..
UGC Bill Protest : यूजीसी बिल के खिलाफ मुंगेली में सवर्ण समाज का ऐलान, 30 जनवरी को रैली के बाद सौंपेंगे ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?