सीजी भास्कर, 15 अगस्त। रायपुर राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के गीत और नृत्य ने समारोह में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। (Independence Day Cultural Program)
यह भी पढ़ें :
विजेता विद्यार्थी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित : Independence Day Cultural Program
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दुर्ग संभाग दूसरे और रायपुर संभाग तीसरे स्थान पर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजेता विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें :

सांस्कृतिक विविधता की खूबसूरत प्रस्तुति
सरगुजा संभाग के 286 विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद, हम सबका अभिमान’ जैसे गीतों पर देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए वंदे मातरम की 150 वर्षों की यात्रा, मातृभूमि के प्रति प्रेम और युवा शक्ति से आगे बढ़ते भारत की तस्वीर को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया।
वहीं दुर्ग संभाग के 277 विद्यार्थियों ने ‘सजता, संवरता, निखरता ये देश’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति में अलग-अलग अवसरों पर होने वाले पारंपरिक नृत्यों की झलक दिखाते हुए राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक विविधता को खूबसूरती से पेश किया।
यह भी पढ़ें :
शानदार प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह बना भव्य : Independence Day Cultural Program
रायपुर संभाग के 280 विद्यार्थियों ने ‘संकल्प बोल के हम तो निकल पड़े’ फ्यूजन गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की रक्षा में सैनिकों के शौर्य, त्याग और बलिदान की गाथा को मंच पर जीवंत कर दिया।
स्कूली विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी भव्य बना दिया और दर्शकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
यह भी पढ़ें :



