सीजी भास्कर, 17 अगस्त : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन (Russia Ukraine War) के क्रिवी रीह शहर में भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल के स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला हुआ। हमले में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिसाइल हमले से प्लांट की बिजली व्यवस्था और स्टील उत्पादन से जुड़ी ब्लास्ट फर्नेस यूनिट को भी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें : RTI Recovery Case : RTI के नाम पर वसूली का आरोप, सरपंच संघ ने FIR की मांग
स्टील प्लांट की बिजली व्यवस्था को नुकसान
रूसी मिसाइल हमले के बाद प्लांट (Russia Ukraine War) की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। इसके चलते उत्पादन का कुछ हिस्सा रोकना पड़ा। हालांकि, संयंत्र को हुए कुल नुकसान का अभी स्पष्ट आकलन सामने नहीं आया है।
क्रिवी रीह स्थित यह संयंत्र यूक्रेन की बड़ी एकीकृत स्टील उत्पादन इकाइयों में शामिल है। खास बात यह है कि क्रिवी रीह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का गृह शहर भी है।
यह भी पढ़ें : Tadpala Village : नक्सलवाद ने उजाड़ दिया ताड़पाला गांव, 30 साल से ग्रामीणों का पता नहीं; अब सुरक्षा बलों का डेरा
ब्लास्ट फर्नेस यूनिट भी प्रभावित
हमले (Russia Ukraine War) में प्लांट की स्टील उत्पादन प्रक्रिया से जुड़ी ब्लास्ट फर्नेस यूनिट को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के बाद उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ा है।
आर्सेलरमित्तल का यह संयंत्र यूक्रेन के औद्योगिक ढांचे में महत्वपूर्ण माना जाता है। युद्ध के बीच यहां हमला होने से औद्योगिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका है।
यह भी पढ़ें : Abujhmarh Flag Controversy : नक्सली खौफ के साए में अबूझमाड़, स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने नहीं फहराया तिरंगा
यूक्रेन के ड्रोन हमलों के बाद रूस की कार्रवाई
रूस का यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन की ओर से रूस के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए गए थे। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन को रोका गया।
मॉस्को क्षेत्र में हुए हमलों (Russia Ukraine War) में एक 83 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, रोस्तोव क्षेत्र के तीन शहरों में हुए ड्रोन हमलों में पांच लोगों की मौत बताई गई है। इन हमलों में कई घरों और एक रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचने के साथ जंगल में भी आग लगने की जानकारी सामने आई।
यह भी पढ़ें : Elephant Attack : शिवपुर के जंगल में हाथी का हमला, भैंस चराने गए ग्रामीण की मौत
लगातार जारी हैं मिसाइल और ड्रोन हमले
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में दोनों पक्ष लगातार ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट पर हुआ हमला (Russia Ukraine War) भी इसी बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सामने आया है। फिलहाल प्लांट में हुए नुकसान और उत्पादन पर इसके दीर्घकालिक प्रभाव का विस्तृत आकलन सामने आना बाकी है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में जलभराव




