CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कपड़ा चोर दारोगा Suspend, दुकान पर गया, एक-एक कर चुराए 4 थैले, देखें चोरी का Video

कपड़ा चोर दारोगा Suspend, दुकान पर गया, एक-एक कर चुराए 4 थैले, देखें चोरी का Video

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। चोरी किसी और ने नहीं बल्कि एक दारोगा ने ही की है। कोतवाल ही जब चोरी करने लगे तो आम लोगों का बुरा हाल स्वाभाविक है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से चोरी का यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी का वीडियो के सामने आने के बाद एसएसपी ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

आपको बता दें कि मेरठ के हापुड़ अड्डे स्थित भगत सिंह मार्केट में तैनात एक दारोगा पर चोरी का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

चोरी की घटना का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा साफ तौर पर दुकान में चोरी करता हुआ नजर आ रहा है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा का सस्पेंड कर दिया है।

चोरी की यह घटना भगत सिंह मार्केट की एक थोक दुकान की है। दुकान पर कुछ सामान से भरे थैले रखे हुए थे। सीसीटीवी वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वर्दी पहने हुए एक पुलिसकर्मी दुकान के बाहर रखे थैलों पर नजर गड़ाए खड़ा है।

मौका मिलते ही वह एक-एक कर चार थैले उठाकर वहां से निकल जाता है। बताया जा रहा है कि चोरी करने के बाद दारोगा बड़े इत्मीनान से मौके से रफूचक्कर हो गया।

शाम के समय जब दुकानदार ने स्टॉक का मिलान किया तो कुछ सामान गायब मिला। संदेह होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की गई, जिसके बाद पूरी घटना सामने आई।

दुकानदार ने तत्काल इसकी शिकायत संबंधित पुलिस अधिकारियों से की। जिसके बाद सारे व्यापारी इक्कठा हो कर एसपी सिटी से भी मिले।

अब जांच होना बाकी है, जांच में ये भी देखा जाना है कि आरोपी पुलिस ने सामान चुराया था या उसका भुगतान किया था। साथ ही अन्य कई पहलुओं पर भी जांच चल रही है।

कप्तान ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को दी है, जिन्होंने दोनों पक्षों को बुला कर पूछताछ की है। दारोगा की चोरी का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा की पहचान मेरठ ट्रैफिक पुलिस में तैनात सुमित के रूप में हुई है।
Chhattisgarh High Court Rape Case : मूक-बधिर पीड़िता की गवाही पर हाईकोर्ट की मुहर, उम्रकैद की सजा बरकरार, अहम फैसला
Direct Tax Base Expansion : कर आधार विस्तार पर जोर, बजट 2026-27 में सुधार की जरूरत
CG Accident News : बस हादसे में मृत बलरामपुर के 10 ग्रामीणों को एक साथ दी गई अंतिम विदाई
ससुर ने चुपके से भगा ली बेटे की दुल्हनिया, 8 दिन बाद शादी करके लौटा तो… गजब की है ये Love 💕 स्टोरी
बीजेपी विधायक रणवीर पठानिया के वायरल बयान पर सपा आक्रामक, कहा- बेशर्मी अपने चरम पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Badshah Divorce Rumours 
Badshah Divorce Rumours : बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, तलाक की चर्चा

Badshah Divorce Rumours  :ऐसे में सोशल मीडिया पर…

Kawardha Suicide Case
Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

Kawardha Suicide Case :आत्महत्या के कारणों का पता…

Minor Driving Crackdown
Minor Driving Crackdown : स्कूल जा रहे 7 छात्र पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए

Minor Driving Crackdown :पुलिस ने चेतावनी दी है…

Ravi Bhagat Arrest 
Ravi Bhagat Arrest : हाईस्कूल हंगामा मामले में रवि भगत पर कार्रवाई, जेल भेजने का आदेश

Ravi Bhagat Arrest :स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाने के बावजूद…

Dhamtari Knife Attack
Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?