सीजी भास्कर, 19 अगस्त। पेंड्रा में रिमझिम बारिश के बीच बुधवार को खेल और उत्साह का माहौल देखने (School Sports) को मिला। खुशनुमा मौसम के बीच 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया।
उद्घाटन समारोह में प्रदेश के पांचों संभागों से पहुंचे 540 खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। खिलाड़ियों के जोश और अनुशासन से आयोजन स्थल पूरी तरह खेलमय नजर आया। समारोह में खेल भावना के साथ देशभक्ति का भी रंग देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें : RERA Tribunal : पुराने मामलों पर अब जल्द होगा फैसला, बिल्डरों की मनमानी रोकने रेरा अधिकरण ने तय की नई प्राथमिकता
26वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज School Sports
चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग संभागों से आए खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
पांचों संभागों की खिलाड़ियों की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट के जरिए अतिथियों और दर्शकों का अभिवादन किया। इस दौरान मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

खेल सुविधाओं के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई।
उन्होंने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक अटल श्रीवास्तव के सामने खेल आयोजन के लिए मंच निर्माण की मांग रखी। मांग पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने तत्काल पहल करते हुए मंच निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
घोषणा के बाद क्षेत्र के खेल प्रेमियों और आयोजन से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें : Nasha Mukti Anti-Gambling Campaign : बालोद के 6 गांवों ने पेश की मिसाल, नशा-जुआ पर कड़े नियम
स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच
नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने सांसद और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि खेल अधोसंरचना मजबूत होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने के अवसर भी मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh BJP : प्रदेश भाजपा में फेरबदल की आहट, कार्यकारी अध्यक्ष की रेस में कई नाम
खेल भावना और देशभक्ति का दिखा संगम
उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी, खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग खेल विधाओं के मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन और प्रदर्शन के बीच पेंड्रा में School Sports का यह आयोजन खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होने जा रहा है।
खबरें और भी हैं : BJP Chhattisgarh Incharge : छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी
रिपोर्टर – आयुष्मान शर्मा




