CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गुरुग्राम जाने के लिए ट्रेन की जगह फ्लाइट ली, पीड़ित से टिकट का खर्च वसूला; TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

गुरुग्राम जाने के लिए ट्रेन की जगह फ्लाइट ली, पीड़ित से टिकट का खर्च वसूला; TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

By Newsdesk Admin
20/08/2026
Share

बिलासपुर। कोरबा जिले के कटघोरा थाने से जुड़े एक मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई पुलिस टीम पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने और फ्लाइट टिकट का खर्च पीड़ित से लेने के आरोप लगे। मामले में बिलासपुर रेंज के IG रामगोपाल गर्ग ने कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक मोती पटेल समेत 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Contents
  • शिकायत के बाद हुई जांच
  • ये 8 पुलिसकर्मी हुए निलंबित
  • कटघोरा थाने पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, कटघोरा थाने में कृष्णा जेसीबी कंपनी से संबंधित धोखाधड़ी और चोरी के मामले में FIR दर्ज की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को हरियाणा के गुरुग्राम भेजा गया था। टीम को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ट्रेन से जाना था, लेकिन आरोप है कि 8 सदस्यीय टीम ट्रेन के बजाय फ्लाइट से गुरुग्राम पहुंची। इतना ही नहीं, फ्लाइट टिकट का खर्च मामले के प्रार्थी यानी पीड़ित से लिए जाने की शिकायत भी सामने आई।

शिकायत के बाद हुई जांच

पुलिस टीम की यात्रा और टिकट के भुगतान को लेकर पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग की पुष्टि होने की बात सामने आई। इसके बाद IG रामगोपाल गर्ग ने सभी 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया। कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी ने भी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये 8 पुलिसकर्मी हुए निलंबित

निलंबित पुलिसकर्मियों में कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक मोती पटेल, उप निरीक्षक राम पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक गोपाल यादव, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, आरक्षक प्रदीप राठौर, आरक्षक सुशील यादव और आरक्षक प्रशांत सिंह शामिल हैं।

कटघोरा थाने पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

कटघोरा थाना इससे पहले भी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहा है। अब गुरुग्राम यात्रा में नियमों की कथित अनदेखी और पीड़ित से फ्लाइट टिकट का खर्च लिए जाने के मामले में हुई कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है।

High Court : नौकरी की मांग में पेश हुआ फर्जी दस्तावेज, हाईकोर्ट ने वापस लिया अपना आदेश
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी
Chhattisgarh Single Use Plastic Ban : हाईकोर्ट सख्त, अब खुद करेगा मॉनिटरिंग
Balrampur Development Projects: तातापानी महोत्सव से बदलेगा जिले का भविष्य, 655 करोड़ की सौगात का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : ज्योतिष में शनि…

Jio Recharge Plan : 239 रुपये में 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : रिलायंस जियो यूजर्स…

Saria Price Hike: घर बनाने का बजट बिगड़ा, रायपुर से गोवा तक महंगा हुआ सरिया

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : घर बनाने की…

WTC 2025-27
WTC 2025-27: गॉल में जीत के बाद भी टेंशन, भारत के लिए 8 टेस्ट में ‘नो मिस्टेक’ गणित

भारत ने श्रीलंका को गॉल टेस्ट में 165…

Putrada Ekadashi 2026: सावन की पुत्रदा एकादशी कब? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : सनातन धर्म में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?