CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fertilizer Action : अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग का एक्शन, गोदाम सील

Fertilizer Action : अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग का एक्शन, गोदाम सील

By Newsdesk Admin
20/08/2026
Share
Fertilizer Action
Fertilizer Action

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि (Fertilizer Action) आदान उपलब्ध कराने और खाद-कीटनाशकों की नियम विरुद्ध बिक्री रोकने कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने अवैध भंडारण और बिना जरूरी दस्तावेजों के कृषि सामग्री बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। जांच के दौरान अवैध गोदाम मिलने पर उसे सील कर दिया गया और संदिग्ध खाद-कीटनाशक जब्त किए गए।

Contents
  • दो कृषि केंद्रों पर विभाग की कार्रवाई Fertilizer Action
  • खाद और कीटनाशक जब्त, संचालक को सुपुर्द
  • बिना प्रमाण पत्र के जैव उत्प्रेरक जब्त
  • बिना लाइसेंस जैव उर्वरक बेचने पर भी कार्रवाई
  • नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Fertilizer Action

यह भी पढ़ें : Rice Rakhi : धान-चावल से बनी राखियां बनीं आकर्षण, महिलाओं ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

दो कृषि केंद्रों पर विभाग की कार्रवाई Fertilizer Action

जिला प्रशासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई में दो कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बाजार चौक स्थित हरिओम कृषि केंद्र में जांच के दौरान विभाग को गुमराह कर अवैध रूप से गोदाम संचालित किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद धमधा रोड स्थित अवैध गोदाम को तत्काल सील कर दिया गया।

खाद और कीटनाशक जब्त, संचालक को सुपुर्द

कार्रवाई के दौरान गोदाम में रखे संदिग्ध कीटनाशक और उर्वरक भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री को संबंधित कृषि केंद्र संचालक नीरज अग्रवाल को सुपुर्द किया गया है। विभाग ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं राघवेन्द्र कृषि केंद्र में उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : Ashram Hostel Students : अब ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की पूरी जानकारी, हर महीने उपस्थिति भी होगी सार्वजनिक

बिना प्रमाण पत्र के जैव उत्प्रेरक जब्त

कृषि विभाग ने बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कृषि सामग्री के भंडारण और बिक्री पर भी कार्रवाई की। खैरागढ़ विकासखंड के रेंगाकठेरा स्थित दक्ष एग्रोटेक में निरीक्षण के दौरान 250 लीटर अवैध जैव उत्प्रेरक मिला। विभाग ने इसे जब्त कर प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

बिना लाइसेंस जैव उर्वरक बेचने पर भी कार्रवाई

भंडारणपुर स्थित सूर्याश कृषि केंद्र और परसाही स्थित प्राची कृषि केंद्र में भी जांच की गई। दोनों जगह बिना अनुज्ञप्ति के जैव उर्वरक का विक्रय किया जाना पाया गया। विभाग ने संबंधित स्टॉक जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Temple Theft : रात 2 बजे काली मंदिर में घुसे दो चोर, दानपेटी तोड़ी और जेवर समेटे, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना निर्धारित प्रक्रिया के खाद और कीटनाशकों की बिक्री या भंडारण, स्टॉक का उचित संधारण नहीं करने, अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने और निर्धारित मानकों के विपरीत कृषि सामग्री का व्यापार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कृषि आदान विक्रेताओं को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं : Rajiv Gandhi : राजीव गांधी की जयंती पर पेंड्रा में कांग्रेसजनों ने किया याद, पुष्पांजलि देकर योगदान को नमन

छत्‍तीसगढ़ के दक्षिण बस्‍तर समेत 4 जिलों में खुलेंगे NDPS न्‍यायालय, राज्‍य सरकार ने जारी की अधिसूचना
12 साल छोटे प्रेमी ने की विधवा की हत्या:कोरबा के SECL कॉलोनी में बच्चों के साथ रहती थी; 2 साल से था अवैध संबंध…
Pachpedi Bear : पचपेड़ी में भालू की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत
शक के साए तले वारदात: उपसरपंच प्रतिनिधि की कुल्हाड़ी से हत्या
Korba Republic Day Preparation: कलेक्टर ने सीएसईबी ग्राउंड में परखी व्यवस्थाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rice Rakhi
Rice Rakhi : धान-चावल से बनी राखियां बनीं आकर्षण, महिलाओं ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में अलग-अलग तरह…

Fertilizer Action
Fertilizer Action : अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग का एक्शन, गोदाम सील

खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान…

Ashram Hostel Students : अब ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की पूरी जानकारी, हर महीने उपस्थिति भी होगी सार्वजनिक

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : छत्तीसगढ़ में आश्रम-छात्रावासों…

Temple Theft
Temple Theft : रात 2 बजे काली मंदिर में घुसे दो चोर, दानपेटी तोड़ी और जेवर समेटे, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

नगर के काली बड़ी स्थित काली मंदिर में…

Rajiv Gandhi
Rajiv Gandhi : राजीव गांधी की जयंती पर पेंड्रा में कांग्रेसजनों ने किया याद, पुष्पांजलि देकर योगदान को नमन

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?