CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग संभाग में cooperative Bank Scam सहकारी बैंक में 4.87 करोड़ से अधिक का घोटाला, 4 मैनेजर, 4 पर्यवेक्षक और एक बाबू बर्खास्त, हो सकती है FIR

दुर्ग संभाग में cooperative Bank Scam सहकारी बैंक में 4.87 करोड़ से अधिक का घोटाला, 4 मैनेजर, 4 पर्यवेक्षक और एक बाबू बर्खास्त, हो सकती है FIR

By Newsdesk Admin
18/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जनवरी। जिला सहकारी बैंक के 16 समितियों में पदस्थापना के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने 4 करोड़ 87 लाख 11 हजार से अधिक रूपये के घोटाले को अंजाम दिया है। वर्ष 2016 से 2023 तक इस बड़े घोटाले की शिकायत के बाद जांच शुरू कर रिपोर्ट बैंक के स्टाफ उप समिति को सौंपे जाने पर फिलहाल 9 लोगों पर गाज गिरी है। जल्द इस मामले में अपराध पंजीबद्ध करने की भी तैयारी है।

आपको बता दें कि बेमेतरा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के विभिन्न शाखाओं में पदस्थ समिति प्रबंधक सहित नौ लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन लोगों पर आर्थिक अनियमितता का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अंतर्गत आने वाले बेमेतरा जिले की विभिन्न शाखाओं में पदस्थ अधिकारी और‌ कर्मचारियों ने 2016 से 2023 के बीच लगभग 5 करोड़़ के घोटाले को अंजाम दिया है। इस गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद विभागीय जांच कराई गई और गड़बड़ी सही पाए जाने के बाद इन सभी अधिकारी कर्मचारियों को गड़बड़ी की राशि जमा करने के लिए मौका भी दिया गया लेकिन इसके बाद भी इन कर्मचारियों ने राशि जमा नहीं की।

इस घोटाले की शिकायत की गठित टीम ने बैंक के स्टाफ उप समिति के समक्ष 20 दिसंबर 2024 को जांच रिपोर्ट सौंपी जिसके आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बैंक कर्मचारी सेवा नियम 57(1) (द) के तहत सेवा मुक्त कर दिया गया है। अब तक हुई कार्रवाई में जिले के चार समिति प्रबंधक, चार पर्यवेक्षक और एक लिपिक से राशि वसूलने के प्रयास होते रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार समिति प्रबंधक शेषनारायण चौधरी पर नवागढ़ और अंधियार खोर में पदस्थापना के दौरान 1 करोड़ 77 लाख 47 हजार 278 रुपये, श्याम सुंदर कश्यप समिति प्रबंधक मारो और गुंजेरा में पदस्थापना के दौरान 92 लाख 90 हजार 903 रुपये, रामजी खंडे नवागढ़ बालसमंद से संबद्ध समिति संबलपुर में पदस्थापना के दौरान 9 लाख 92 हजार 961 और राम जोशी पर रनबोर्ड  प्रतापपुर समिति में पदस्थ के दौरान 25 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप है। उक्त समिति प्रबंधकों के आलावा पर्यवेक्षक हीराधार मैत्री पर थान खमरिया और खैरझिटी में पदस्थापना के दौरान 87 लाख 63 हजार 843 रुपये, दीनबंधु पटेल साजा और हॉटरांका में 48 लाख 71 हजार 22 रुपये, सतीश यादव पर साजा और केवतरा में पदस्थापना के दौरान 18 लाख 26 हजार 929 रुपये की गड़बड़ी का आरोप है। इसके आलावा लिपिक राजाराम वर्मा ने नवागढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा में पदस्थापना के दौरान चेक क्लीयरिंग नहीं होने के बाद भी 5 लाख 68 हजार 513 रुपये और मारो में 18 लाख 85 हजार 903  रुपये की गड़बड़ी की थी।

खबर यह भी है कि जिला सहकारी बैंक के स्टाफ उप समिति की ओर से आर्थिक अनियमितता करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ राशि वसूलने की भी अनुशंसा की गई है।

Union Budget 2026 Relief: स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर टैक्स तक राहत का रोडमैप, आम आदमी पर फोकस
Janjgir Police Encounter: डकैती गिरोह का सरगना पुलिस मुठभेड़ में धराया, पैर में लगी गोली
DMF घोटाले की छापेमारी में 4 करोड़ नकद और 10 किलो चांदी की ईंटें बरामद
Bastar Heavy Rain : मूसलाधार बारिश से तबाही, उफनती नदियों ने तोड़ा सैकड़ों गांवों का संपर्क
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर शिकंजा तेज, खाद्य विभाग की जांच में कई जगह मिली खामियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ram Mandir Priest Rules
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

Ram Mandir Priest Rules : बैठक में मंदिर…

बिलासपुर में ट्रेन से गांजा लाकर बेचने की तैयारी, 13 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर में ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी का…

रायगढ़ में आज से 41वें चक्रधर समारोह की शुरुआत, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

रायगढ़ में 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 से…

दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की…

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?