सीजी भास्कर, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IPS Transfer) किया है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर 31 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
एक साथ बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। कई अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारी जल्द ही अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालेंगे।







