सीजी भास्कर, 25 अगस्त। गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब कश्मीरा शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पैपराजी ने जब उनसे गोविंदा के कथित अफेयर और दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल किया तो कश्मीरा ने साफ कहा कि वह सुनीता के साथ खड़ी हैं। (Govinda-Sunita Dispute)
यह भी पढ़ें : Govinda Second Marriage : गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों पर मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा, बोले- ऐसा कुछ नहीं है
सुनीता के समर्थन में आईं कश्मीरा : Govinda-Sunita Dispute
कश्मीरा शाह सोमवार रात अभिनेता अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी के बाहर नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर सवाल किया। इस पर कश्मीरा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दोनों को अकेला छोड़ देना चाहिए।
कश्मीरा ने कहा कि अगर दोनों ने एक-दूसरे को छोड़ दिया है तो लोगों को इस मामले में बार-बार सवाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह सुनीता के साथ हैं। कश्मीरा के मुताबिक, सुनीता ने पहले कभी अपनी आवाज नहीं उठाई और न ही यह कहा कि कौन सही है और कौन गलत। ऐसे में अगर वह अब अपनी बात रख रही हैं तो जरूर कोई वजह होगी।
यह भी पढ़ें : Samay Raina in spotlight : मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए समय रैना, वायरल वीडियो से बढ़ीं डेटिंग की अटकलें

परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी रहेंगी कश्मीरा
कश्मीरा ने आगे कहा कि वह अपने परिवार की सभी महिलाओं के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, वह अपने परिवार की रक्षा करेंगी। उनका यह बयान गोविंदा और सुनीता के बीच चल रहे विवाद के बीच काफी अहम माना जा रहा है।
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। सुनीता की ओर से गोविंदा पर धोखा देने के आरोप लगाए जाने की भी बात सामने आई है। दोनों के रिश्ते को लेकर तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
यह भी पढ़ें : Sara Tendulkar : एक तस्वीर पर भड़की सारा तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर लगाई पैपराजी को फटकार
कृष्णा अभिषेक भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया : Govinda-Sunita Dispute
कश्मीरा शाह से पहले उनके पति और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कृष्णा ने कहा था कि घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए और उन्हें पसंद नहीं है कि दूसरे लोग इस मामले पर ज्यादा चर्चा करें।
उन्होंने कहा था कि गोविंदा उनके मामा हैं और वह अपनी तरफ से इस मामले पर बात नहीं करना चाहते। कृष्णा ने यह भी कहा कि वह अपनी मामी सुनीता और मामा गोविंदा दोनों से प्यार करते हैं और चाहते हैं कि उनके बीच सब कुछ जल्द ठीक हो जाए।
यह भी पढ़ें : Zareen Khan Viral Video : पैपराजी की टिप्पणी पर भड़कीं जरीन खान, बोलीं- ‘अपनी हद में रहो’




