CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » TVK Party Chief : इरोड में TVK की बड़ी जनसभा आज, अभिनेता विजय करेंगे रैली को संबोधित

TVK Party Chief : इरोड में TVK की बड़ी जनसभा आज, अभिनेता विजय करेंगे रैली को संबोधित

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
TVK Party Chief
TVK Party Chief

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। तमिलनाडु में आगामी वर्ष के शुरुआती महीनों में विधानसभा चुनाव (TVK Party Chief) होने हैं और इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इन्हीं चुनावी तैयारियों के तहत अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके आज इरोड में एक बड़ी जनसभा करने जा रही है।

इस जनसभा को पार्टी प्रमुख विजय संबोधित करेंगे, जिन्हें तमिलगा वेत्री कझगम का चेहरा माना जाता है (TVK Party Chief)। यह विजय की दूसरी बड़ी चुनावी रैली है। इससे पहले 27 सितंबर को करूर में हुई रैली के दौरान भगदड़ मचने की दुखद घटना सामने आई थी, जिसके बाद से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है।

आज TVK इरोड जिले में भव्य जनसभा का आयोजन कर रही है, जहां पार्टी प्रमुख और अभिनेता विजय (TVK Party Chief) मंच से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। इरोड जिले से सामने आए वीडियो में जनसभा स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में नजर आ रही हैं, जहां मंच, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

करूर त्रासदी से सबक लेते हुए टीवीके ने इस बार भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जनसभा मैदान को 72 अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है, जहां प्रत्येक हिस्से में करीब 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। विजय के प्रचार वाहन और भीड़ के बीच लगभग 50 मीटर का बफर जोन रखा गया है।

आयोजकों ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार स्तरों की बैरिकेडिंग की है। इसके साथ ही भीड़ और वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ड्रोन निगरानी की जा रही है और 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

तमिलगा वेत्री कझगम के नेता और पार्टी प्रमुख विजय गुरुवार को इरोड जिले के विजयामंगलम में इस बड़ी चुनावी रैली (TVK Party Chief) को संबोधित करेंगे। करूर की घटना के बाद यह राज्य में टीवीके का पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है, इसलिए इसे राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

यह रैली इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसका आयोजन एआईएडीएमके से निष्कासित वरिष्ठ नेता ए. सेंगोत्तैयान के गृहनगर में हो रहा है। गोबीचेट्टिपलयम से विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद सेंगोत्तैयान टीवीके में शामिल हुए हैं, जिससे इस रैली का राजनीतिक संदेश और भी मजबूत माना जा रहा है।

RPF भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा… दो दलालों की तलाश, एडमिन ने बताया- उन दोनों ने ही दी थी चिट
BJP Bihar candidate selection: 15 से 20 विधायकों के कट सकते हैं टिकट, जानिए क्या है नया क्राइटेरिया
बेटे-बहू ने चप्पलों से पीटा, व्यथित होकर पांचवीं मंजिल से कूदा 67 साल का बुजुर्ग, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक कहानी
‘हर बार मुझे रात की शूटिंग करने पर मजबूर करते हैं’, Rashmika Mandanna ने थामा के निर्देशक को लेकर कहा ये, बोलीं- मेरी जिंदगी की कहानी
Rahul Gandhi News: भाजपा विधायक ने साधा राहुल गांधी पर निशाना… कहा- पाखंडी अब राजनीति में ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, चिदंबरम बोले- मुझे ऐसा कहे जाने पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में…

पहलगाम हमले के बाद PM मोदी का था साफ संदेश, आतंकियों को दुनिया में कहीं भी नहीं छोड़ेंगे: डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकी…

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

Raipur Independence Day Celebration
Raipur Independence Day Celebration : राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न, हॉर्स शो और महिला बैंड ने मोहा मन

Raipur Independence Day Celebration :शानदार प्रस्तुतियों ने देशभक्ति…

Independence Day Cultural Program
Independence Day Cultural Program : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर, सांस्कृतिक प्रस्तुति

Independence Day Cultural Program :स्कूली विद्यार्थियों की इन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?