CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग

Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग

By Newsdesk Admin
26/08/2026
Share
Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग
Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग

सीजी भास्कर, 26 अगस्त : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi-Kharge Letter) ने जाति जनगणना की प्रक्रिया को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। दोनों नेताओं ने जनगणना में जातियों के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया और पूछे जाने वाले सवालों में बदलाव की मांग की है। कांग्रेस ने प्रक्रिया तय करने से पहले राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से सुझाव लेने की मांग की है।

Contents
  • ‘पिछड़ा वर्ग’ शब्द के स्पष्ट उल्लेख पर सवाल Rahul Gandhi-Kharge Letter
  • अलग-अलग नाम दर्ज होने से आंकड़ों में अंतर की आशंका
  • तेलंगाना-बिहार की प्रक्रिया का दिया उदाहरण
  • जनगणना-2027 की प्रश्नावली में 40 सवाल

 

Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग

 

‘पिछड़ा वर्ग’ शब्द के स्पष्ट उल्लेख पर सवाल Rahul Gandhi-Kharge Letter

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनगणना के सवालों में ‘पिछड़ा वर्ग’ शब्द का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे देश में ओबीसी आबादी का सही आंकड़ा जुटाने में परेशानी हो सकती है। कांग्रेस ने जातियों के नाम दर्ज करने के लिए एक समान प्रक्रिया और तय सूची या ड्रॉप-डाउन विकल्प अपनाने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें…Ahivara Nagar Palika : अहिवारा में पहली बार सीएमओ ने मुख्यालय में बनाया निवास, बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

 

अलग-अलग नाम दर्ज होने से आंकड़ों में अंतर की आशंका

 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक ही जाति अगर अलग-अलग नाम या उपजातियों के नाम से दर्ज होती है तो आबादी के आंकड़ों में अंतर आ सकता है। इसका असर पिछड़े, अति पिछड़े और अन्य वंचित समुदायों के लिए बनाई जाने वाली सरकारी योजनाओं और नीतियों पर पड़ सकता है। कांग्रेस ने सरकारी जाति सूचियों और भारतीय मानवशास्त्र सर्वेक्षण के आधार पर जातियों के नाम दर्ज करने का सुझाव दिया है।

 

यह भी पढ़ें…Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग

 

तेलंगाना-बिहार की प्रक्रिया का दिया उदाहरण

पत्र में तेलंगाना और बिहार में अपनाई गई जाति सर्वेक्षण प्रक्रिया का उदाहरण देते हुए इसी तरह की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है। कांग्रेस के मुताबिक जातियों की पहचान और आंकड़े दर्ज करने की प्रक्रिया पूरे देश में एक समान होनी चाहिए। इससे सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े अधिक सटीक तरीके से सामने आ सकेंगे। जाति जनगणना (Caste Census) को लेकर कांग्रेस ने इसी एकरूपता को जरूरी बताया है।

 

यह भी पढ़ें…Jain Chaturmas : अहिवारा में तप, त्याग और धर्म का भव्य उत्सव, बाफना परिवार के तीन तपस्वियों का ऐतिहासिक अभिनंदन

 

जनगणना-2027 की प्रश्नावली में 40 सवाल

जनगणना-2027 के लिए जारी प्रश्नावली में कुल 40 सवाल शामिल किए गए हैं। जाति से जुड़ा सवाल नंबर 10 पर है, जिसमें एससी, एसटी और अन्य जातियों से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। कांग्रेस ने इसी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए इसमें बदलाव की मांग की है। राहुल गांधी और खड़गे का कहना है कि जाति जनगणना (Caste Census) की प्रक्रिया पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से तय होनी चाहिए, ताकि सामने आने वाले आंकड़े भविष्य की नीतियों के लिए भरोसेमंद आधार बन सकें।

 

खबरें और भी हैं…Eid Milad Un Nabi : सिहावा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे अमन और भाईचारे के संदेश

 

 

Recruitment 2025: सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, निकाली 7466 पदों पर भर्ती
Rani Kapoor Case : रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद सुलझने की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर जताया भरोसा
कासगंज में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- सेना ने पाकिस्तान को औकात में ला दिया, घर में घुसकर मारा
“मैं रूकने वाला नहीं हूं” MLA स्कूटी से पहुंचे खम्हरिया वार्ड, गली मोहल्ले में लोगों से मिले, समस्याओं का तत्काल हल भी निकाला
क्या Air India ने क्रैश से पहले ब्रिटेन की चेतावनी को नजरअंदाज किया? फ्यूल स्विच के इंस्पेक्शन को माना गैर-जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम
Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम

त्योहार से पहले कोरबा में हुए दो अलग-अलग…

CG Weather Update  :  बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
CG Weather Update  :  बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय (CG…

Ahivara Nagar Palika
Ahivara Nagar Palika : अहिवारा में पहली बार सीएमओ ने मुख्यालय में बनाया निवास, बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

इतिहास में पहली बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी…

Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग
Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष…

Jain Chaturmas
Jain Chaturmas : अहिवारा में तप, त्याग और धर्म का भव्य उत्सव, बाफना परिवार के तीन तपस्वियों का ऐतिहासिक अभिनंदन

नगर में चल रहे जैन समाज के पावन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?