सीजी भास्कर, 23 अगस्त। कोरबा में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्य आमने-सामने आ गए। उरगा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। (Social Media Comment Dispute)
यह भी पढ़ें : Dimaagi Naxal Janata Party : नया सोशल मीडिया अकाउंट, 17 लोगों को कर रहा फॉलो
कार्रवाई की मांग को लेकर थाना परिसर के बाहर धरना : Social Media Comment Dispute
घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर उरगा थाने पहुंचे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और धाराएं बढ़ाने की मांग की। इसी मांग को लेकर युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन अपने समर्थकों के साथ थाना परिसर के सामने धरने पर बैठ गए। इससे कुछ देर के लिए थाने के बाहर तनाव की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें : Smart Meter : स्मार्ट मीटर और बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, मांगें नहीं मानी गईं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन

तनाव बढ़ने पर पुलिस ने संभाली स्थिति
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और माहौल शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : Road Protest : सड़कों के गड्ढों में बैठ कांग्रेसियों ने पकड़ी मछलियां, अनोखे प्रदर्शन से सरकार को जगाने की कोशिश
विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी की भी जांच जारी : Social Media Comment Dispute
पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही विवाद की शुरुआत जिस सोशल मीडिया टिप्पणी से हुई, उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



