CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूली छात्रों से भरी बस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, एक शिक्षक, ड्राइवर की मौत, 12 छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल, बस्तर भ्रमण से लौटने के दौरान हुआ हादसा

स्कूली छात्रों से भरी बस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, एक शिक्षक, ड्राइवर की मौत, 12 छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल, बस्तर भ्रमण से लौटने के दौरान हुआ हादसा

By Newsdesk Admin
20/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 जनवरी। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्कूली छात्रों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे ने एक शिक्षक और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 12 छात्र- छात्राओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, अंबागढ़ चौकी जिले के शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चे बस्तर भ्रमण पर गए हुए थे। इसी बीच वापसी के दौरान यह भीषण सड़क हादसा हुआ है।

हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

माध्यमिक शाला केवटटोला विकासखंड मोहला के कक्षा 6वीं से 8वीं के 48 और हाई स्कूल के 2 बच्चों को लेकर शनिवार को बिना किसी प्रशासनिक परमिशन के शिक्षकगण दंतेवाड़ा भ्रमण में गए हुए थे। जिसमें 4 पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक, 1 प्राथमिक शाला शिक्षक, 1 रसोईया और 2 पालक साथ थे। रविवार रात लगभग 1 बजे के बीच कांकेर रोडवेज की बस और ट्रक की जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में प्राथमिक शाला केवटटोला के शिक्षक रामकुमार भुआर्य और ड्राइवर दिलीप ठाकुर निवासी चारामा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जिला मोहलामानपुर स्थित मिडिल स्कूल केवंट टोला के सभी शिक्षक और बच्चे बस से तीर्थगढ़, चित्रकूट दंतेवाड़ा बारसूर भ्रमण के लिए गए हुए थे। यहां से वापसी के दौरान बस और एक ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह हादसा कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकलपुटी नया बस स्टैंड के सामने हुआ है। दोनों वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालाक और एक शिक्षक की मौत हो गई. वहीं 12 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने रचा इतिहास, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक के साथ बढ़ाया प्रदेश का मान
E20 Fuel : विवाद में मारुति सुजुकी का बड़ा कदम, आयोग के आदेश को देगी चुनौती
महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, दो लड़के-दो लड़कियां, पति बोला- “ये चमत्कार है”
Raipur Collectorate Roof Collapse : भरभराकर गिरी रिकॉर्ड रूम की छत, बाल-बाल बचे कलेक्ट्रेट कर्मचारी
Atal Excellence Education Scheme : छत्तीसगढ़ में श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

SECL Theft
SECL Theft : धरमखदान चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक समेत 3 लाख का माल बरामद

छाल थाना क्षेत्र के धरमखदान में हुई चोरी…

Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर
Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर

छत्तीसगढ़ के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से…

Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग का कमाल, महिला किसान ने 1.20 हेक्टेयर से कमाए 10 लाख
Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग का कमाल, महिला किसान ने 1.20 हेक्टेयर से कमाए 10 लाख

कभी खेती (Tomato Farming) को केवल गुजर-बसर का…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर शिकंजा तेज, खाद्य विभाग की जांच में कई जगह मिली खामियां

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर के उत्पादन और बिक्री…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?