सीजी भास्कर, 26 अगस्त : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गैस सिलेंडर की कीमत और होम डिलीवरी शुल्क को लेकर खाद्य विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की है। विभाग के मुताबिक गैस सिलेंडर का वास्तविक मूल्य 995 रुपए है, जबकि होम डिलीवरी सेवा शुल्क जोड़ने के बाद उपभोक्ता को कुल 1030 रुपए का भुगतान करना होगा। (Gas Cylinder Price)
एजेंसी से खुद लेने पर 995 रुपए ही देने होंगे
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि यदि उपभोक्ता गैस एजेंसी से स्वयं सिलेंडर लेने जाते हैं तो उन्हें केवल 995 रुपए का भुगतान करना होगा। घर तक सिलेंडर पहुंचाने की स्थिति में होम डिलीवरी सेवा शुल्क जोड़कर कुल कीमत 1030 रुपए होगी। गैस सिलेंडर की कीमत (Gas Cylinder Price) को लेकर उपभोक्ताओं में किसी तरह का भ्रम न रहे, इसलिए विभाग ने दोनों स्थितियों में देय राशि स्पष्ट की है।

ऑनलाइन 1030 रुपए जमा करने पर 35 रुपए की छूट
यदि किसी उपभोक्ता ने ऑनलाइन माध्यम से पहले ही 1030 रुपए जमा कर दिए हैं और वह स्वयं गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने पहुंचता है, तो उसे 35 रुपए की रिबेट राशि वापस मिल सकती है। यह राशि उपभोक्ता को गैस सिलेंडर लेने के दौरान वितरक एजेंसी से प्राप्त करने का प्रावधान बताया गया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से कहा है कि भुगतान और रिबेट से संबंधित जानकारी को ध्यान से जांच लें।
यह भी पढ़ें…घर पर डिलीवर नहीं होंगे रसोई गैस सिलेंडर! होने वाली है बड़ी हड़ताल
सिलेंडर मिलने के बाद ही भुगतान करें : Gas Cylinder Price
खाद्य विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त डीएसी क्रमांक को जांचने के बाद ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी लें। रिफिल सिलेंडर की डिलीवरी होने के बाद ही वितरक को राशि का भुगतान करें। इससे उपभोक्ता गलत या समय से पहले भुगतान करने से बच सकेंगे और गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया भी सुरक्षित रहेगी।
शिकायत के लिए जारी किया मोबाइल नंबर
गैस सिलेंडर की कीमत (Gas Cylinder Price), होम डिलीवरी शुल्क या वितरण से जुड़ी किसी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता इंडेन गैस कंपनी के सेल्स ऑफिसर राहुल देवांगन से शिकायत कर सकते हैं। विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर 7828842315 जारी किया है। खाद्य विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान निर्धारित राशि और रसीद की जांच जरूर करें।
ख़बरें और भी हैं : LPG Price Update Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव, रसोई बजट को मिलेगी राहत या बढ़ेगा दबाव?



