CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Drug Awareness : नशा मुक्ति का संदेश देने बाजार चौक पहुंचे छात्र, नुक्कड़ नाटक ने ग्रामीणों को सोचने पर किया मजबूर

Drug Awareness : नशा मुक्ति का संदेश देने बाजार चौक पहुंचे छात्र, नुक्कड़ नाटक ने ग्रामीणों को सोचने पर किया मजबूर

By Newsdesk Admin
27/08/2026
Share
Drug Awareness
Drug Awareness

सीजी भास्कर, 27 अगस्त। बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें एक जगह ठहर (Drug Awareness) गईं, जब शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छुही के छात्र छात्राएं नशे के खिलाफ संदेश लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने पहुंचे। बाजार में मौजूद ग्रामीणों के बीच नाटक की प्रस्तुति को लेकर चर्चा रही और विद्यार्थियों के अभिनय ने माहौल को गंभीर बना दिया।

Contents
  • नुक्कड़ नाटक से दिया नशा छोड़ने का संदेश Drug Awareness
  • ग्रामीणों ने गंभीरता से देखी प्रस्तुति
  • शिक्षक और ग्रामीणजन भी रहे मौजूद
  • विद्यार्थियों के जरिए समाज तक पहुंचा संदेश

नाटक के दौरान नशे की लत से बर्बाद होते व्यक्ति और परिवार की झलक दिखाई गई तो वहां मौजूद लोग भी ध्यान से प्रस्तुति देखने लगे। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय और संवादों के जरिए नशा छोड़ने तथा बेहतर जीवन अपनाने की अपील की, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।

 

Drug Awareness
Drug Awareness

 

इसे भी पढ़ें : Toxic Box Office : 100 करोड़ की ओपनिंग के बाद भी KGF 2 से पीछे, 4 साल पुराना रिकार्ड नहीं टूटा

 

नुक्कड़ नाटक से दिया नशा छोड़ने का संदेश Drug Awareness

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छुही के छात्र छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति अभियान के तहत बाजार चौक छुही में प्रभावशाली और भावपूर्ण नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से बताया कि नशा किस तरह व्यक्ति के जीवन के साथ साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। प्रस्तुति के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए नशा छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें का आह्वान किया गया।

ग्रामीणों ने गंभीरता से देखी प्रस्तुति

छात्रों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने बाजार में मौजूद ग्रामीणों का ध्यान अपनी ओर खींचा। नाटक के दौरान लोग गंभीरता से पूरी कहानी देखते रहे और नशे से होने वाले नुकसान को समझने का संदेश भी साफ तौर पर सामने आया।

ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की इस जनजागरूकता पहल की सराहना करते हुए उनके प्रयास को समाज के लिए उपयोगी बताया।

 

इसे भी पढ़ें : Bilaspur Spa Controversy : कस्टमर्स से संबंध बनाने का दबाव, विरोध पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

 

शिक्षक और ग्रामीणजन भी रहे मौजूद

इस अवसर पर कलाराम गंगेश, कुलेश्वर उइके, नरेश गावरे, भूपेंद्र साहू, दीपिका देवांगन, नर्मदा साहू, टी बोरकर, मोगरा ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य अर्चना नेताम भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहीं और विद्यार्थियों के इस जागरूकता प्रयास में सहभागिता की।

विद्यार्थियों के जरिए समाज तक पहुंचा संदेश

विद्यालय के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाना रहा। प्रस्तुति के जरिए यह बात सामने रखी गई कि नशे से दूर रहने वाला व्यक्ति ही स्वस्थ जीवन जी सकता है और ऐसे लोगों से ही मजबूत परिवार तथा जागरूक समाज का निर्माण होता है।

आयोजन के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि नशामुक्त व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और जागरूक समाज मिलकर ही एक सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं।

 

खबरें और भी हैं : Raksha Bandhan Special Train : यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन

 

रिपोर्टर : रिजवान मेमन

 

 

Bhilai College Controversy : कल्याण कॉलेज में प्रदर्शन से माहौल गर्माया: NSUI कार्यकर्ताओं का हंगामा, प्रिंसिपल की शिकायत पर विधायक-प्रतिनिधि सहित 7 नामजद
Raigarh Chicken Trader Robbery Case : लूट की वारदात का खुलासा
Illegal Immigrants Alert : प्रदेश में अवैध घुसपैठियों की सूचना के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Shankaracharya Statement Row : ‘स्नान से नहीं रोका गया’—निश्चलानंद सरस्वती ने दी स्थिति पर स्पष्टता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा
Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा

पट्टा बनाने में देरी (Patwari Attack) से नाराज…

Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम
Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम

रायगढ़ में सड़क हादसे (Road Accident) में स्कूटी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?