CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में BSP अफसर के खाते से निकले 21 लाख, शेयर ट्रेडिंग लाभांश का लालच दे चार अलग-अलग खातों में हुआ RTGS, जांच कर रही पुलिस

भिलाई में BSP अफसर के खाते से निकले 21 लाख, शेयर ट्रेडिंग लाभांश का लालच दे चार अलग-अलग खातों में हुआ RTGS, जांच कर रही पुलिस

By Newsdesk Admin 21/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जनवरी। भिलाई स्टील प्लांट के एक अफसर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 21 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शेयर खरीदने के लिए वाट्सअप ग्रुप और फोन पर आई कॉल पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस पर एक महीने के भीतर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 21 लाख 8 हजार 640 रूपये ट्रांसफर किए हैं। 23 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक हुए इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट पर भिलाई नगर थाना में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि रशियन काम्पलेक्स सेक्टर-7 भिलाई निवासी 53 वर्षीय पांडेय चरण राउल भिलाई स्टील प्लाट में नौकरी करते हैं। 13 दिसंबर को उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह आदित्य बिरला ग्रुप का सेबी से रजिस्टर्ड क्वालीफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स है और शेयर ट्रेडिंग का काम करता है। कॉलर ने राउल से आनलाईन शेयर ट्रेडिंग पर रूपये इनवेस्ट करने को बोला लेकिन उन्होंने मना कर दिया। दो दिन बाद आर्या आनंद नामक व्यक्ति ने राउल को फोन कर खुद को आदित्य बिरला ग्रुप से रजिस्टर्ड बताते हुए कहा कि वे कंपनी से कम रेट में शेयर खरीद कर अपने मेम्बर को बेचते हैं ताकि वो प्रोफिट कमा सकें। उसने राउल को एक वाट्सअप ग्रुप से जोड़ा, जिसमें एक लिंक भेज कर आनलाईन एकाउंट खोलने के लिए कहा गया था। राउल ने लिंक पर क्लिंक कर अपनी डिटेल्स भर के आन लाईन एकाउंट खोला। इसके बाद उन्हें एक ऐप का लिंक डाउनलोड कराया गया। 23 दिसंबर को फोन कर बीएसपी अफसर को आईसीआईसीआई बैंक के एकाउंट नंबर में साढ़े 3 लाख जमा करवाए गए। 24 दिसंबर को पुनः उसी मोबाईल धारक द्वारा फोन कर 2 लाख जमा कर शेयर खरीदने के लिये कहा गया। 30 दिसंबर 2024 को फिर फोन कर आईडीएफसी बैंक के एक एकाउंट में 9 लाख जमा कर शेयर खरीदने के लिये कहा गया। सारे इंस्ट्रक्शंस और ऑफर राउल फॉलो कर रूपये ट्रांसफर करते रहे। 10 जनवरी 2025 को पुनः उनसे आईडीएफसी बैंक के एक एकाउंट में 6 लाख 58 हजार 640 रूपये जमा करवाए गए। अब तक राउल शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर लाभ कमाने के नाम पर 21 लाख से अधिक रूपये ट्रांसफर कर चुके हैं। अज्ञात धारकों के मोबाइल पर बात न होने तथा ट्रेडिंग का कोई लाभ प्राप्त न होने पर उन्होंने थाना का रूख कर कंप्लेन रजिस्टर करवाई है। तमाम ट्रांजेक्शंस के आधार पर उनकी शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।

You Might Also Like

Teacher Suspension: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो सहायक शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

Maintenance Case: घर छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट का अहम फैसला

NDPS Court Verdict Raipur: गांजा तस्करी पर अदालत का सख्त फैसला, दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा; नशीली टैबलेट बेचने वाले युवक को 3 साल की कैद

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

Divorce Settlement Chhattisgarh: 20 साल पुराना वैवाहिक विवाद खत्म, पत्नी को 51 लाख एलिमनी और बेटियों के नाम 30 लाख की एफडी; हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक को दी मंजूरी

Newsdesk Admin 21/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Suspension: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो सहायक शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

Teacher Suspension : बिलासपुर जिले में स्कूलों की…

Maintenance Case: घर छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट का अहम फैसला

Maintenance Case : छत्तीसगढ़ में भरण-पोषण से जुड़े…

South Actor Death
South Actor Death : 27 साल की उम्र में मलयालम एक्टर हरि मुरली का निधन, घर में मिला शव, इंडस्ट्री में शोक

सीजी भास्कर, 12 मार्च। फिल्म इंडस्ट्री से एक…

Chhattisgarh Judiciary
LPG Production Increase : LPG संकट पर सरकार का जवाब, 5 दिनों में 28% बढ़ा उत्पादन, पेट्रोल-डीजल की भी नहीं कमी

सीजी भास्कर, 12 मार्च। देश में एलपीजी सिलेंडर…

IPS Amit Kumar ADG Panel
IPS Amit Kumar ADG Panel : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, जल्द मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Teacher Suspension: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो सहायक शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

12/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Maintenance Case: घर छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट का अहम फैसला

12/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

NDPS Court Verdict Raipur: गांजा तस्करी पर अदालत का सख्त फैसला, दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा; नशीली टैबलेट बेचने वाले युवक को 3 साल की कैद

12/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

11/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?