CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sawan Somwar : सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

Sawan Somwar : सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

By Newsdesk Admin
24/08/2026
Share
Sawan Somwar
Sawan Somwar

सीजी भास्कर, 24 अगस्त।  सावन के आखिरी सोमवार पर छत्तीसगढ़ में शिवभक्ति का अलग ही नजारा देखने (Sawan Somwar) को मिला। सुबह होते ही शिव मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हाथों में गंगाजल, दूध, दही और बेलपत्र लेकर पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

Contents
  • राजिम के कुलेश्वरनाथ महादेव में उमड़े हजारों श्रद्धालु Sawan Somwar
  • Sawan Somwar पर बढ़ जाता है कुलेश्वरनाथ का महत्व
  • बलौदाबाजार में निकली कांवड़ यात्रा
  • बोल बम और हर-हर महादेव से गूंजा रास्ता
  • सोमवार और प्रदोष के संयोग से विशेष उत्साह

रायपुर के हटकेश्वर नाथ मंदिर से लेकर धर्मनगरी राजिम के प्राचीन कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर और बलौदाबाजार के शिवालयों तक दिनभर आस्था का उत्साह नजर आया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

 

Sawan Somwar

 

राजिम के कुलेश्वरनाथ महादेव में उमड़े हजारों श्रद्धालु Sawan Somwar

धर्मनगरी राजिम स्थित त्रिवेणी संगम तट पर बने प्राचीन कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। सावन के अंतिम सोमवार पर पूरा राजिम क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में डूबा नजर आया और दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

Sawan Somwar पर बढ़ जाता है कुलेश्वरनाथ का महत्व

मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम ने वनवास काल के दौरान माता सीता के साथ यहां शिवलिंग की स्थापना कर भगवान शिव की पूजा की थी। त्रिवेणी संगम के कारण राजिम को प्रयाग नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

सावन माह के दौरान कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर विशेष आस्था का केंद्र रहता है। अंतिम सोमवार के अवसर पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे।

बलौदाबाजार में निकली कांवड़ यात्रा

बलौदाबाजार में भी सावन के अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा निकाली। बोलबम कांवर यात्रा संघ की ओर से पिछले 23 वर्षों से लगातार इस धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

कांवड़िए सोनपुरी स्थित बाबा भुतेश्वर नाथ मंदिर के कुंड से जल लेकर करीब 30 किलोमीटर की यात्रा करते हैं। इसके बाद श्रद्धालु ग्राम रामपुर पहुंचकर शिवनाथ नदी के किनारे स्थित स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।

बोल बम और हर-हर महादेव से गूंजा रास्ता

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा मार्ग पर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगातार गूंजते रहे।

श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुए। कई स्थानों पर शिवभक्तों के लिए पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।

सोमवार और प्रदोष के संयोग से विशेष उत्साह

इस बार सावन के अंतिम सोमवार के साथ एकादशी और दोपहर बाद प्रदोष काल का संयोग भी रहा। इस कारण मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सुबह से शाम तक विभिन्न शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसरों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भी आवश्यक इंतजाम किए गए।

Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
Gariaband Murder Case : मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
रात साढ़े 12 बजे महिला के घर पहुंचे 4 युवक और देने लगे गालियां, दरवाजा पीटा, दो-दो बाईक तोड़ कर निकल भागे, FIR दर्ज
Chhattisgarh Suicide Case : खेत गए थे परिजन, अचानक सुनाई दी बच्चे की रोने की आवाज, नजारा देख दहल गया परिवार
अजीत जोगी की मूर्ति स्थापना पर विवाद, भाजपा नेताओं ने गौरेला थाने में अमित जोगी, रेणु जोगी सहित 4 लोगो के खिलाफ की शिकायत, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा, कोर्ट का फैसला होगा मान्य

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shraddh Tarpan
Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक…

Government School
Government School :  रायगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त

एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पावर हाउस क्षेत्र…

Elephant Attack
Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों…

Bhilai Theft Case
Bhilai Theft Case :  पड़ोस के घरों में सेंध लगाकर छज्जे में छिपाए थे जेवर, आरोपी गिरफ्तार

पारा में बंद मकानों से सोने-चांदी के जेवरात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?