CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से हम सभी को जोड़ता है श्रीराम नवमीं उत्सव-प्रेम प्रकाश, 6 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा की तैयारी बैठक सम्पन्न

धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से हम सभी को जोड़ता है श्रीराम नवमीं उत्सव-प्रेम प्रकाश, 6 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा की तैयारी बैठक सम्पन्न

By Newsdesk Admin
22/02/2025
Share

श्रीराम का जीवन मर्यादा, आदर्श और नैतिकता की मिसाल–मनीष पाण्डेय

सीजी भास्कर, 22 फरवरी। श्रीराम जन्मोत्सव समिति की बैठक आज सेक्टर-9 में संपन्न हुई जिसमें आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य श्रीरामनवमी उत्सव एवं शोभायात्रा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में समिति के संरक्षक प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए आयोजन पर प्रकाश डाला।

बैठक में समिति के युवा विंग अध्यक्ष एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, आदर्श और नैतिकता की मिसाल है। उनके चरित्र से हमें समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। इस वर्ष श्रीरामनवमी के अवसर पर आयोजन और भी विशेष होगा, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आज जब विज्ञान और तकनीक में हम निरंतर प्रगति कर रहे हैं, ऐसे समय में हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराएं केवल धार्मिक आस्थाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह हमारे जीवन की एक समृद्ध धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में प्रकृति पूजन का विशेष महत्व है, जिसमें पर्वत, नदियों, वृक्षों और पक्षियों की पूजा की जाती है। यह हमारी प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामनवमी का पर्व हमें न केवल धार्मिक रूप से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी जोड़ता है।

बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने श्रीरामनवमी उत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शहरवासियों से अपील की गई कि वे अधिकाधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि शोभायात्रा के दौरान पुष्पवर्षा और झांकियों के माध्यम से इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। साथ ही, शहर के विभिन्न स्थानों पर रामायण पाठ, भजन संध्या और धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष मदन सेन ने बताया कि आज से 10 मार्च तक सभी प्रखंडों एवं वार्डों की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं 23 मार्च को ध्वज प्रमुखों का सम्मान कार्यक्रम बीएसएनएल चौक, सेक्टर-1 के समीप मैदान में संपन्न किया जाएगा। समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति छत्तीसगढ़, भिलाई द्वारा इस वर्ष भी श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में 1101 मठ-मंदिरों की लघु शोभायात्राएं शामिल होंगी, जिनमें बाबा भोलेनाथ, भगवान चतुर्भुजी, माँ बम्लेश्वरी और माँ दंतेश्वरी की शोभायात्राएं प्रमुख होंगी। ये शोभायात्राएं कुम्हारी, चरोदा, देवबलोदा, सोमनी, सिरसाकला, जामुल, कुरूद, छावनी, रिसाली, हुडको, सेक्टर 1 से 10, समोदा, जेवरा-सिरसा, रामनगर, सुपेला सहित अन्य क्षेत्रों से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम 7:30 बजे पावर हाउस अंबेडकर चौक पर मिलेगी।

इस आयोजन में भव्य झांकियां, पारंपरिक अखाड़े, पंथी नृत्य, राउत नाचा एवं भजन संध्या विशेष आकर्षण होंगे, जो धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएंगे। सभी शोभा यात्राएं मिलकर श्रीरामलीला मैदान तक पहुंचेंगी, जहां विशेष धर्मसभा एवं झांकी प्रदर्शन का आयोजन होगा। पूरा मार्ग भव्य सजावट से सुसज्जित होगा और श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। बैठक में कोर कमेटी के सभी सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं सभी शाखाओं के प्रत्येक प्रखंड के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Mule account fraud Chhattisgarh : सट्टे के रूपये से प्रापर्टी डीलिंग, शिवसेना जिलाध्यक्ष सहित 2 गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट से फर्जी ट्रांजेक्शन
दिल्लीवासियों को नहीं मिल रहा पानी, देवेंद्र यादव बोले- जल संकट पर सरकार fail
तंत्र विद्या से बिगाड़ा संतुलन, लड़के को लड़की बना दिया… दोस्त ने होटल में ले जाकर किया गलत काम
बेंगलुरु से झारखंड जा रहे युवक की भिलाई में संदिग्ध मौत: ट्रेन से उतरा, अगले दिन खेत में मिली लाश…
DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?