सीजी भास्कर, 30 अगस्त 2026 : रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम और इंतजार से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शहर के पश्चिमी हिस्से से रेलवे स्टेशन और एक्सप्रेस-वे तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फोरलेन सड़क विकसित की जा रही है। यह मार्ग आगे तेलघानी नाका ओवरब्रिज से जुड़ेगा।
यह भी पढ़ें : Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा नया ओवरब्रिज
रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज (Raipur Overbridge) को सीधे एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की योजना है। ब्रिज बनने के बाद रेलवे फाटक पर वाहनों को लंबे समय तक रुकने की जरूरत कम होगी। इससे जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें :RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
स्टेशन का गेट नंबर-2 रहेगा बंद
रेलवे स्टेशन के 412.18 करोड़ रुपए के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का काम अगले चरण में पहुंच गया है। प्लेटफॉर्म नंबर-2 को हटाने की तैयारी के चलते सोमवार रात 10 बजे से इसे पूरी तरह बंद किया जाएगा। इसके साथ गेट नंबर-2 की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा। स्टेशन के आसपास चल रहे निर्माण कार्यों के बीच नई सड़क और ओवरब्रिज (Raipur Overbridge) की योजना यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें :Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
गुढ़ियारी से तेलघानी नाका तक सीधा रास्ता
एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज से गुढ़ियारी की ओर आने वाले वाहन स्टेशन क्षेत्र से होते हुए तेलघानी नाका और रामनगर की ओर सीधे जा सकेंगे। रेलवे की ओर से इस मार्ग को फोरलेन सड़क के रूप में विकसित किया जा रहा है। आगे चलकर यह सड़क तेलघानी नाका ओवरब्रिज से जुड़ जाएगी, जिससे शहर के पश्चिमी हिस्से से आने-जाने वाले वाहनों को बेहतर मार्ग मिलेगा।
यह भी पढ़ें :Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
जाम से मिलेगी राहत, कनेक्टिविटी होगी बेहतर
नई सड़क और ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलने के साथ यात्रियों और वाहन चालकों को शहर के प्रमुख हिस्सों तक पहुंचने में सुविधा होगी।
रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर बनने वाला नया ब्रिज एक्सप्रेस-वे और शहर के आंतरिक हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इससे रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
खबरें और भी हैं : Hanuman Ansh Movie Review : 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 32 करोड़ के पार पहुंची कमाई




