CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sugar Price Hike in India : चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में 60 से 74 रुपए किलो तक पहुंची कीमत

Sugar Price Hike in India : चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में 60 से 74 रुपए किलो तक पहुंची कीमत

By Newsdesk Admin
31/08/2026
Share
Sugar Price Hike in India
Sugar Price Hike in India : चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में 60 से 74 रुपए किलो तक पहुंची कीमत

सीजी भास्कर, 31 अगस्त। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ा दिया है। सरकार की ओर से कीमतों पर नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए जाने के बावजूद खुदरा बाजार में चीनी के दाम ऊंचे बने हुए हैं। देश के कई हिस्सों में चीनी 60 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक कीमत पर बिक रही है, जबकि कुछ बाजारों में इसकी कीमत 74 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। (Sugar Price Hike in India)

Contents
  • एक महीने में 30 फीसदी तक बढ़े दाम : Sugar Price Hike in India
  • थोक बाजार में भी तेजी जारी
  • मिल स्तर पर कीमतों में आई गिरावट : Sugar Price Hike in India
  • सरकार ने उठाए कई कदम

 

यह भी पढ़ें : सीएम योगी के हाथों 27 साल बाद हुई थी चीनी मिल की शुरुआत, अब उसी में करोड़ों का खेल!

 

एक महीने में 30 फीसदी तक बढ़े दाम : Sugar Price Hike in India

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 30 अगस्त को देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 64.24 रुपए प्रति किलोग्राम रही। एक सप्ताह पहले यह कीमत 63.12 रुपए प्रति किलोग्राम थी। इस तरह एक सप्ताह में करीब 1.77 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, एक महीने पहले की तुलना में खुदरा कीमत करीब 30 फीसदी और पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 38.63 फीसदी अधिक है।

चीनी की अधिकतम खुदरा कीमत 74 रुपए और न्यूनतम कीमत 40 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। प्रमुख शहरों में दिल्ली में चीनी 62 रुपए, मुंबई में 66 रुपए, चेन्नई में 63 रुपए और रांची में 68 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रही थी।

 

यह भी पढ़ें :Sugar Price Hike: चीनी के दाम पर कांग्रेस का हमला, E20 नीति को घेरा

Sugar Price Hike in India
Sugar Price Hike in India : चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में 60 से 74 रुपए किलो तक पहुंची कीमत

 

थोक बाजार में भी तेजी जारी

चीनी के थोक दाम भी ऊंचे बने हुए हैं। 30 अगस्त को थोक कीमत 59.73 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जबकि एक सप्ताह पहले यह 58.66 रुपए थी। थोक कीमतों में एक महीने के दौरान करीब 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले भी कीमत करीब 38.63 फीसदी अधिक है।

 

यह भी पढ़ें :Sugar Stock Limit : त्योहारों से पहले चीनी की किल्लत का डर! सरकार ने स्टॉक लिमिट बढ़ाने से किया इनकार

 

मिल स्तर पर कीमतों में आई गिरावट : Sugar Price Hike in India

खास बात यह है कि सरकार की ओर से 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दिए जाने के बाद मिल स्तर पर चीनी की कीमतों में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बावजूद इसका असर खुदरा बाजार में दिखाई नहीं दे रहा है। सामान्य तौर पर मिल स्तर और थोक कीमतों के बीच 2 से 3 रुपए तथा मिल स्तर और खुदरा कीमतों के बीच 7 से 8 रुपए प्रति किलोग्राम का अंतर माना जाता है।

 

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Sugar Price Hike : शक्कर के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’, PCC चीफ बोले

सरकार ने उठाए कई कदम

कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने आयात की अनुमति देने के साथ थोक उपभोक्ताओं और डीलरों के लिए चीनी के भंडारण से जुड़े नियम भी सख्त किए हैं। इससे पहले चीनी के निर्यात पर भी रोक लगाई जा चुकी है। केंद्र सरकार ने बढ़ती कीमतों (Sugar Price Hike in India) के लिए चीनी मिलों को जिम्मेदार ठहराते हुए देश में पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही है।

हालांकि, 2025-26 मार्केटिंग वर्ष में चीनी का उत्पादन पहले लगाए गए 343 लाख टन के अनुमान से घटकर करीब 306 लाख टन रहने का अनुमान है। वहीं, देश में सालाना घरेलू खपत लगभग 280 से 285 लाख टन रहने का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें :Sugar Import New Rule :  चीनी आयात के नियम बदले, 2 महीने में बिक्री जरूरी

भिलाई में अश्लील विडियो बना ब्लैकमेलिंग करने वाले दम्पत्ति पुलिस गिरफ्त में, डरा धमका वसूले 2 करोड़, गहने-कैश जब्त
दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा की फ़्लाइट को धमकी मिलने के बाद फ़्रैंकफ़र्ट डायवर्ट किया गया
Vishnu Deo Sai Statement Fuel : एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर CM साय का बयान, “जनता को बड़ी राहत, PM मोदी का आभार”
“सपने में मां ने बुलाया… और 16 वर्षीय बेटे ने हमेशा के लिए दुनिया छोड़ दी…
UPSC कैंडिडेट को मिली 9 लाख रुपये की इंटर्नशिप, सीजन 5 के लिए ऐसे करें आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kalibadi Committee : कालीबाड़ी समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ, परिसर में किया पौधारोपण

सेक्टर-6 स्थित कालीबाड़ी में नवगठित कार्यकारी समिति के…

Chhattisgarh Electricity Bill
Chhattisgarh Electricity Bill : सरकारी दफ्तरों पर 3035 करोड़ का बिजली बिल बकाया, कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का…

Naxalites Sukma
Naxalites Sukma : नक्सल डंप से 2 टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद

सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों…

Shree Cement Project
Shree Cement Project : श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में किसान नेता को धमकी, परिवार समेत जान से मारने की चेतावनी

श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में चल रहे…

Anganwadi Pre School Kit
Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Anganwadi Pre School Kit : -स्कूल किट की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?