CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार

Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार

By Newsdesk Admin
31/08/2026
Share
Raipur Knife Murder Case
Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार

सीजी भास्कर, 31 अगस्त। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अश्वनी नगर स्थित गौसिया मस्जिद के पास हुई वारदात में दो अज्ञात युवकों ने युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Raipur Knife Murder Case)

Contents
  • स्कूटी नाली में गिरने के बाद किया हमला : Raipur Knife Murder Case
  • एम्स में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  • CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश : Raipur Knife Murder Case
  • कांग्रेस नेता ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

 

यह भी पढ़ें : दुर्ग: मामूली विवाद में बेटा बना हत्यारा, पिता को ईंट से मारकर ली जान

 

स्कूटी नाली में गिरने के बाद किया हमला : Raipur Knife Murder Case

जानकारी के अनुसार, डंगनिया निवासी अहमद खान (22) की सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे अश्वनी नगर की एक गली में दो युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर अहमद स्कूटी से वहां से निकलने लगा। इसी दौरान उसकी स्कूटी सड़क किनारे नाली में गिर गई और वह सड़क पर जा गिरा।

पीछा कर रहे दोनों युवकों ने अहमद को जमीन पर गिरा देख उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने लगातार कई वार किए और गंभीर रूप से घायल अहमद को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

 

यह भी पढ़ें : Mandi Mela Murder : मंडई मेले में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Knife Murder Case
Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार

एम्स में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अहमद को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : दुर्ग: मामूली विवाद में बेटा बना हत्यारा, पिता को ईंट से मारकर ली जान

 

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश : Raipur Knife Murder Case

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामूली विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Durg हत्या Breaking : मामूली विवाद पर सिर पर पत्थर पटक हत्या, आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

कांग्रेस नेता ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में लगातार हत्या, चाकूबाजी, सट्टा, जुआ और अवैध नशे के कारोबार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है और आम नागरिक तथा व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नशे के अवैध कारोबार, सट्टेबाजी और अपराधियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

 

यह भी पढ़ें : चाकूबाजी पर हंगामा और मोबाइल छीने जाने से बढ़ा विवाद

Rajim Mela Development : राजिम मेला स्थल पर बनेगा नया प्लेटफार्म और आरती घाट, श्रद्धालुओं के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500
Gariaband Murder Case : पत्नी के मायके जाने से भड़का पति, पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या
आयरन ओर लोडिंग से स्टेशन पर धूल का संकट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
CBI Loan Scam FIR : 11.38 करोड़ के लोन घोटाले में CBI की FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Electricity Bill
Chhattisgarh Electricity Bill : सरकारी दफ्तरों पर 3035 करोड़ का बिजली बिल बकाया, कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का…

Naxalites Sukma
Naxalites Sukma : नक्सल डंप से 2 टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद

सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों…

Shree Cement Project
Shree Cement Project : श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में किसान नेता को धमकी, परिवार समेत जान से मारने की चेतावनी

श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में चल रहे…

Anganwadi Pre School Kit
Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Anganwadi Pre School Kit : -स्कूल किट की…

Sugar Price Hike in India
Sugar Price Hike in India : चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में 60 से 74 रुपए किलो तक पहुंची कीमत

Sugar Price Hike in India:

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?