सीजी भास्कर, 01 सितंबर। जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे आभूषणों और कीमती सामान की इन्वेंट्री का काम (Puri Jagannath Temple) जारी है। करीब 48 साल बाद हो रही इस विस्तृत पड़ताल में कई वस्तुएं वर्ष 1978 में तैयार की गई पुरानी सूची से मेल खाती मिली हैं।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट
पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार की मंजूर SOP के तहत CCTV निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है। अधिकृत लोगों की अंदर जाने और बाहर आने के बाद जांच की जा रही है।
रत्न भंडार के तीन बड़े बक्सों की भी इन्वेंट्री की जानी है। आकार बड़ा होने के कारण इनकी जांच दूसरे बड़े कमरे में करने की तैयारी है, जिसके लिए अतिरिक्त SOP की मंजूरी ली जा रही है।
इस बार कीमती सामान का डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है। हाई-डेफिनिशन फोटो-वीडियोग्राफी और 3D मैपिंग की मदद से पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Junwani Road Bridge : विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर
आभूषणों में लगे हीरे और अन्य कीमती पत्थरों की पहचान के लिए जेमोलॉजिस्ट की मदद ली जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, इन्वेंट्री में जल्दबाजी के बजाय सटीकता पर जोर दिया जा रहा है।
रत्न भंडार की इन्वेंट्री का काम 1 सितंबर को भी जारी रहेगा। इस दौरान मंदिर में पूजा और श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था सामान्य रूप से जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट




