CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रेन की छत पर चढ़ा शख्स, 11KV हाईवोल्टेज तार से जिंदा से चिपक आग का गोला बन हुआ ब्लास्ट, रेल्वे स्टेशन का लाइव VIDEO

ट्रेन की छत पर चढ़ा शख्स, 11KV हाईवोल्टेज तार से जिंदा से चिपक आग का गोला बन हुआ ब्लास्ट, रेल्वे स्टेशन का लाइव VIDEO

By Newsdesk Admin
23/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जनवरी। रेलवे स्टेशन से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मालगाड़ी पर चढ़ा एक शख्स पलक झपकते आग का गोला बनकर नीचे गिर गया और फिर उसकी मौत हो गई। घटना ओडिशा राज्य के रायगड़ा रेलवे स्टेशन की है। जहां मालगाड़ी पर चढ़ा एक शख्स हाई वोल्टेज करंट की तार से टच हो गया और पलक झपकते आग का गोला बनकर नीचे गिर गया। झुलसने की वजह से इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। घटना 21 जनवरी मंगलवार की सुबह की है।

आपको बता दें कि मृतक की पहचान नरसिंह कांडा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 55 साल बताई जा रही है। मृतक ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के बदनाला गांव के निवासी था। बताया जा रहा है कि नरसिंह कांडा अपने परिवार के साथ सिकंदरपुर में मजदूरी का काम करने गए थे। स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण उन्होंने घर लौटने का फैसला किया था। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे नरसिंह प्लेटफार्म नंबर- 5 पर एक मालवाहन ट्रेन की बोगी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें चेतावनी भी दी लेकिन उन्होंने अपनी कोशिश जारी रखी।

नरसिंह जैसे ही मालगाड़ी की खुली बोगी पर चढ़े तो उनका हाथ ऊपर उठ गया और वह 11KV की एक जिंदा तार से टकरा गए, जिससे उन्हें जबरदस्त करंट लग गया। इसकी वजह से उन्हें गंभीर जलन और चोटें आईं। वह मालगाड़ी की बोगी के नीचे गिर गए। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें रायगड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। GRP ने उनके मोबाइल फोन को जब्त किया और उनके परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी। नरसिंह की पत्नी और बेटा भी सिकंदरपुर से वापस लौट रहे थे, जिन्हें इस हादसे के बारे में बताया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिवार को शव सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच कर रही है।

Telecom Market Shift: अक्टूबर में BSNL की रफ्तार बढ़ी, जबकि Vi को दोबारा बड़ी गिरावट का सामना
10 फीट ऊपर हवा में उछलकर गिरे, कोरिया में स्कॉर्पियो से कुचलकर बच्ची को मार-डाला
‘बॉर्डर 2’ के लिए सनी देओल ने वसूली मोटी रकम, वरुण-दिलजीत को मिले इतने करोड़, देखें स्टार कास्ट फीस
अनोखी परंपरा: यहां शादी से पहले आत्माओं को भेजा जाता है न्योता, वरना …
धमतरी में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने 20 लाख की लूट: कार को टक्कर मारकर रोका, बंदूक दिखाकर हमला किया, कैश से भरा बैग लेकर फरार..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Suspicious Ritual Materials :सरपंच ने बताया कि सावन…

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

Digital Education Bhilai
Digital Education Bhilai : विधायक निधि से 16 सरकारी स्कूलों को मिले 25 कंप्यूटर सिस्टम, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा

परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप और कोक-कोयला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?