CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

By Newsdesk Admin
02/09/2026
Share
Bilaspur Violence Case
Bilaspur Violence Case

सीजी भास्कर, 02 सितंबर। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई हिंसा और पथराव के मामले में फरार चल रहे आरोपी सोहेल खान ने मंगलवार शाम पुलिस के समक्ष सरेंडर (Bilaspur Violence Case) कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Contents
  • सोहेल खान ने आरोपों से किया इनकार
  • पुलिसकर्मियों पर भी हुआ था पथराव
  • दोनों पक्षों के 12 आरोपी गिरफ्तार
  • अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
    • खबरें और भी हैं…Coconut Business Chhattisgarh : 36गढ़ में समुद्र नहीं फिर भी नारियल में आगे, रोज 45-48 लाख का कारोबार

सरेंडर के बाद सोहेल खान ने खुद को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उसने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

Bilaspur Violence Case

 

यह भी पढ़ें…Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

 

सोहेल खान ने आरोपों से किया इनकार

 

सोहेल खान का दावा है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था। उसके अनुसार, मोहल्ले में विवाद और युवकों के विरोध की जानकारी मिलने के बाद वह घर से निकलने वाला था, लेकिन परिजनों ने उसे रोक लिया।

उसने आरोप लगाया कि उसे जानबूझकर मामले में फंसाया जा रहा है। सरेंडर के बाद एसीसीयू की टीम ने उससे देर रात तक पूछताछ की और हिंसा में शामिल अन्य फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई।

 

पुलिसकर्मियों पर भी हुआ था पथराव

 

खपरगंज इलाके में दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। विवाद के बाद मारपीट और पथराव की घटनाएं हुईं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया, जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी रवि तिवारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

 

यह भी पढ़ें…H1N1 Cases in Durg : दुर्ग में H1N1 का बढ़ा खतरा, 17 मरीज मिले, 9 एक्टिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती

 

दोनों पक्षों के 12 आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस के अनुसार मामले में अब तक दोनों पक्षों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठाए हैं।

मंगलवार को पुलिस ने कई लोगों को सिटी कोतवाली बुलाकर घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस विवाद और पथराव के दौरान मौजूद लोगों की जानकारी जुटा रही है।

 

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

मामले में एक पक्ष का मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। सोहेल खान के सरेंडर के बाद पुलिस उससे पूछताछ के जरिए अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…Coconut Business Chhattisgarh : 36गढ़ में समुद्र नहीं फिर भी नारियल में आगे, रोज 45-48 लाख का कारोबार

 

Financial Year Changes 2026: जेब पर असर या राहत? टोल महंगा, टैक्स आसान, छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत
Teacher Dismissed : छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सहायक शिक्षक सेवा से बर्खास्त
सुप्रीम कोर्ट में भूपेश बघेल की याचिका पर टली सुनवाई, अब 11 अगस्त को होगी अगली तारीख
Sachin Pilot MNREGA Statement : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार, बोले– घमंड में डूबी BJP ने महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजना की आत्मा ही बदल दी
BJP OBC Morcha Chhattisgarh : बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने घोषित की नई टीम, संभाग प्रभारी और जिलाध्यक्ष नियुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Bus Accident : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 यात्री घायल
Raigarh Bus Accident : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 यात्री घायल

सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर…

Durg Hospital Reel Case : ब्लड सैंपल लेते समय रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त
Durg Hospital Reel Case : ब्लड सैंपल लेते समय रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त

ड्यूटी के दौरान ब्लड सैंपल लेते हुए रील…

BSP Scrap Case : बीएसपी में 250 टन स्क्रैप चोरी के कथित मास्टरमाइंड को हाई कोर्ट से राहत
BSP Scrap Case : बीएसपी में 250 टन स्क्रैप चोरी के कथित मास्टरमाइंड को हाई कोर्ट से राहत

भिलाई स्टील प्लांट में करीब 250 टन लौह…

High Court Maintenance Case : पत्नी की कमाई पर पति पूछ सकता है सवाल, फैमिली कोर्ट का आदेश निरस्त
High Court Maintenance Case : पत्नी की कमाई पर पति पूछ सकता है सवाल, फैमिली कोर्ट का आदेश निरस्त

हाईकोर्ट ने इस (High Court Maintenance Case) में…

Kamlesh Rajput ED Raid : पूर्व पटवारी के परिवार में 4 सरकारी अधिकारी, संपत्तियों और आय की जांच पर नजर
Kamlesh Rajput ED Raid : पूर्व पटवारी के परिवार में 4 सरकारी अधिकारी, संपत्तियों और आय की जांच पर नजर

CGPSC भर्ती मामले से जुड़े पूर्व पटवारी कमलेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?