सीजी भास्कर, 04 सितम्बर। रायपुर में सड़क पर जलभराव से नाराज एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो लालपुर फलमंडी के पास का बताया जा रहा है, जहां बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से युवक नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताता नजर आ रहा है। (Raipur Waterlogging Viral Video)

युवक ने सरकार और महापौर के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी : Raipur Waterlogging Viral Video
इसी दौरान युवक सरकार और महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा पार्षदों ने सिविल थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा पार्षदों का कहना है कि जलभराव जैसी समस्या को लेकर विरोध जताना अलग बात है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें : रेशने आवास यादव मोहल्ला सहित और 118 जलभराव प्रभावितों को मिलेगी राहत राशि-विधायक रिकेश
जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस
शिकायत मिलने के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक वीडियो कब और कहां बनाया गया और उसमें नजर आ रहा युवक कौन है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



