CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Drainage Project Delay : 100 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट फाइलों में अटका, कॉलोनियों पर फिर जलभराव का खतरा

Bilaspur Drainage Project Delay : 100 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट फाइलों में अटका, कॉलोनियों पर फिर जलभराव का खतरा

By Newsdesk Admin
25/06/2026
Share

सीजी भास्कर 25 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने करीब 100 करोड़ की जल निकासी योजना बनाई गई है। इसके तहत 28 बड़े नालों और स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। लेकिन इस मानसून में योजना पर काम शुरू होने की संभावना नहीं है। (Bilaspur Drainage Project Delay)

Contents
  • कलेक्टर ने मांगा जवाब, फिर भी आगे नहीं बढ़ी फाइल : Bilaspur Drainage Project Delay
  • बारिश में फिर बढ़ेगी परेशानी, राहत की उम्मीद कम

नगर निगम प्रशासन अभी भी जलभराव वाले क्षेत्रों का सर्वे करा रहा है, जबकि योजना को मंजूरी मिलने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में समय लगेगा। दरअसल, हर साल बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आती है।

जलभराव को देखते हुए नगर निगम ने बड़े स्तर पर जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की योजना बनाई थी। हालांकि, समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण योजना (Bilaspur Drainage Project Delay) फाइलों में ही अटकी हुई है। मानसून की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन निगम के इंजीनियर अब भी प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रहे हैं।

प्रस्ताव को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मंजूरी मिलना बाकी है। इसके बाद टेंडर और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। वहीं, मामले में मेयर का कहना है कि सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद जरुरत के हिसाब से मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

कलेक्टर ने मांगा जवाब, फिर भी आगे नहीं बढ़ी फाइल : Bilaspur Drainage Project Delay

जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निगम आयुक्त, जोन कमिश्नरों और इंजीनियरों से प्रस्तावित नालों की उपयोगिता ब्यौरा मांगा था। अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि प्रभावित लोगों की संख्या और संभावित राहत के आधार पर प्राथमिकता तय कर अंतिम प्रस्ताव भेजें।

हालांकि, एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी फाइल प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ सकी है।

बारिश में फिर बढ़ेगी परेशानी, राहत की उम्मीद कम

जल निकासी योजनाओं (Bilaspur Drainage Project Delay) पर काम शुरू नहीं होने से इस मानसून में भी न तो नए नालों का निर्माण हो सकेगा और न ही जल निकासी व्यवस्था में कोई बड़ा सुधार होगा।

ऐसे में जिन इलाकों में हर साल बारिश के दौरान सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, वहां के लोगों को इस बार भी वही समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। फिलहाल, बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है, लेकिन बारिश होते ही शहर में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका बनी हुई है।

Raipur Cyber Fraud : पहले पार्सल डिलीवरी का भेजा लिंक, फिर फोन किया हैक, बैंककर्मी से इस तरह हुई ठगी
5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Pension Fraud Racket Exposed: ‘मृत’ दिखाकर जिंदा लोगों की पेंशन उड़ाई, दुर्ग में 1.19 करोड़ का खेल उजागर
Saria Price Hike: घर बनाने का बजट बिगड़ा, रायपुर से गोवा तक महंगा हुआ सरिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?