सीजी भास्कर, 05 सितम्बर। अभनपुर में ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने और लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 4 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यारा द पंजाबी ढाबा के पास तीन युवक बाइक से पहुंचे हैं और आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। (Abhanpur Knife Threat Case)
यह भी पढ़ें : Jagdalpur Knife Attack : चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
यारा द पंजाबी ढाबा के पास तीन युवकों ने मचाया हंगामा : Abhanpur Knife Threat Case
पुलिस को देखते ही तीनों युवक मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पीछा किया और दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वार्ड-7 अभनपुर निवासी राजू बंजारे उर्फ राजू पठान, उम्र 30 वर्ष, और बड़े उरला निवासी दीपक वर्मा, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं टोकरो निवासी मोहित मिता मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा

आरोपी राजू के कब्जे से धारदार स्टील का चाकू बरामद
पुलिस ने राजू बंजारे के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई बाइक क्रमांक CG-04-KC-3871 को भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चाकू रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद हथियार को जब्त कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला
राजू बंजारे पर पहले से लूट और चाकूबाजी के मामले दर्ज : Abhanpur Knife Threat Case
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजू बंजारे उर्फ राजू पठान के खिलाफ पहले से भी लूट और चाकूबाजी समेत कई मामले दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 111 बीएनएस और धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपी मोहित मिता की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार



