CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jagdalpur Masked Snatcher Arrested : महिलाओं का सिरदर्द बना नकाबपोश झपटमार गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा

Jagdalpur Masked Snatcher Arrested : महिलाओं का सिरदर्द बना नकाबपोश झपटमार गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। जगदलपुर, शहर में लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं से लोगों में दहशत फैलाने वाले नकाबपोश युवक को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अब तक शहर में 9 झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे चुका था और खासतौर पर महिलाओं व युवतियों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 बैग, 3 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण और करीब 2 लाख 50 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। (Jagdalpur Masked Snatcher Arrested)

Contents
  • महिलाओं को बनाता था आसान शिकार : Jagdalpur Masked Snatcher Arrested
  • लगातार वारदातों के बाद पुलिस हुई अलर्ट
  • घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा : Jagdalpur Masked Snatcher Arrested
  • मौज-मस्ती के लिए करता था अपराध

महिलाओं को बनाता था आसान शिकार : Jagdalpur Masked Snatcher Arrested

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजमन यादव (19) ग्राम कुथर, थाना मारडूम का रहने वाला है। वह बाइक पर नकाब लगाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमता था। सुनसान स्थानों पर बैग लेकर जा रही महिलाओं और युवतियों को देखकर पीछे से तेज रफ्तार बाइक से पहुंचता और झपटमारी कर मौके से फरार हो जाता था। वारदात के बाद वह बैग से नकदी और कीमती सामान निकालकर बैग व मोबाइल फेंक देता था।

लगातार वारदातों के बाद पुलिस हुई अलर्ट

28 जून को सिरहासार चौक के पास एक महिला का पर्स छीनने की घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद 2 जुलाई और 5 जुलाई को भी इसी तरह की झपटमारी की घटनाएं सामने आईं। लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस और साइबर टीम को सक्रिय किया गया तथा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई।

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा : Jagdalpur Masked Snatcher Arrested

6 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध युवक दलपत सागर से पावर हाउस चौक की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कोतवाली थाना क्षेत्र की 5 और बोधघाट थाना क्षेत्र की 4 समेत कुल 9 झपटमारी की घटनाएं कबूल कर लीं।

मौज-मस्ती के लिए करता था अपराध

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और खर्च के लिए पैसे जुटाने की नीयत से झपटमारी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 बैग, 3 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस सहित करीब 2.50 लाख रुपए का सामान बरामद किया है

पति के murder का बनाया प्लान, Success भी रहा पर इस रिपोर्ट ने खोल दी पोल
लाल मैदान में डोम शेड निर्माण की मांग तेज़, समिति ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Paddy Token App CG : मोबाइल से घर बैठे टोकन! खत्म हुई लाइनें, इंतजार और भीड़भाड़
औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत आज यूनियन और बीएसपी प्रबंधन केंद्रीय लेबर कमिश्नर रायपुर के आमने-सामने
CG Housing Projects : 56 नई आवासीय योजनाओं पर जनता का जबरदस्त भरोसा, 15 दिन में 23 प्रोजेक्ट फुल, 305 करोड़ की रिकॉर्ड बुकिंग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?