CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur Axe Murder Case : बेटी को परेशान करने से रोकना पड़ा भारी, मां की कुल्हाड़ी से हत्या

Jashpur Axe Murder Case : बेटी को परेशान करने से रोकना पड़ा भारी, मां की कुल्हाड़ी से हत्या

By Newsdesk Admin
06/09/2026
Share
Jashpur Axe Murder Case
Jashpur Axe Murder Case : बेटी को परेशान करने से रोकना पड़ा भारी, मां की कुल्हाड़ी से हत्या

सीजी भास्कर, 06 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की बेटी से एकतरफा प्यार करता था और उसे परेशान करता था। महिला ने आरोपी को बेटी से दूर रहने और उसे परेशान नहीं करने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। (Jashpur Axe Murder Case)

Contents
  • बेटी से बातचीत करना चाहता था आरोपी : Jashpur Axe Murder Case
  • जानवर चराने गया था पति, लौटने पर मिली लाश
  • तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस : Jashpur Axe Murder Case

मृतका की पहचान 55 वर्षीय धनमनी बाई के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में 30 वर्षीय अवधेश राम उर्फ गुटका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। मामला आस्ता थाना क्षेत्र के हर्री गांव का है।

 

यह भी पढ़ें : Ambikapur Murder Case : अंबिकापुर में प्रेम का खौफनाक अंत, अवैध संबंध के शक में महिला की बेरहमी से हत्या; दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचला सिर

बेटी से बातचीत करना चाहता था आरोपी : Jashpur Axe Murder Case

पुलिस जांच में सामने आया कि अवधेश राम धनमनी बाई की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। वह युवती से बातचीत करने की कोशिश करता था, लेकिन उसने उससे बात करने से इनकार कर दिया था। धनमनी बाई भी आरोपी को अपनी बेटी को परेशान करने से रोकती थीं। इसी बात को लेकर आरोपी महिला से नाराज था।

3 सितंबर को आरोपी धनमनी बाई के घर पहुंचा। वहां महिला ने उसे बेटी से बातचीत नहीं करने और उसे परेशान न करने के लिए समझाया। इस दौरान आरोपी गुस्से में आ गया और घर में रखी कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

यह भी पढ़ें : Jharkhand Murder Case: खूंटी में महिला की निर्मम हत्या, इनकार पर आरोपी ने पत्थर से कुचलकर मार डाला

Jashpur Axe Murder Case
Jashpur Axe Murder Case : बेटी को परेशान करने से रोकना पड़ा भारी, मां की कुल्हाड़ी से हत्या

 

जानवर चराने गया था पति, लौटने पर मिली लाश

घटना के दिन धनमनी बाई का पति दोपहर करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद जानवरों को चराने जंगल चला गया था। उस समय महिला घर में अकेली थीं। शाम करीब 6 बजे पति वापस लौटा और जानवरों को गोठान में बांधने के बाद घर के अंदर गया।

घर में धनमनी बाई जमीन पर पड़ी मिलीं। उनके चेहरे के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट थी और खून निकल रहा था। पति ने उन्हें आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास में कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

 

यह भी पढ़ें : Axe Murder Case : खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक, कहा अपनी मां की कर दी हत्या

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस : Jashpur Axe Murder Case

सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान आरोपी के कुछ दिन पहले महिला के घर आने और उससे विवाद होने की जानकारी मिली।

पुलिस जब आरोपी के कोमडो गांव स्थित घर पहुंची तो वह फरार मिला। इसके बाद तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी झारखंड के रायडीह में है। टीम ने वहां पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और जशपुर लाई।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : Korba Murder Case : शराब के नशे में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Jewelery merchant murder case : फरार कातिलों का सुराग देने वाले को मिलेगा 30 हजार का इनाम, IG ने की घोषणा
BSP iron theft case : बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड के ठिकाने से 10 पासबुक और 18 चेकबुक बरामद
Dimaagi Naxal Janata Party : नया सोशल मीडिया अकाउंट, 17 लोगों को कर रहा फॉलो
रायपुर की 75 वर्षीय वृद्धा का भिलाई के खुर्सीपार से ट्रक गायब करने वाले भिलाई निवासी के खिलाफ अमानत में ख़यानत का अपराध दर्ज, आरोप – तीन महीने से ट्रक बिना अनुमति कर रहा उपयोग
छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, अगले 24 घंटे 13 जिलों में गर्म हवाओं के पड़ेंगे थपेड़े..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Adani BSP Rail Mill Controversy
Adani BSP Rail Mill Controversy : भूपेश बघेल का दावा-BSP रेल मिल पर अडानी की नजर, बिक्री की खबरों पर उठाए सवाल

Adani BSP Rail Mill Controversy : इस मामले…

Surguja Murder Case
Surguja Murder Case : सरगुजा में मामूली विवाद के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Surguja Murder Case : पुलिस ने आरोपी की…

CG RERA Fine
CG RERA Fine : बिना RERA पंजीयन जमीन बेचने पर कार्रवाई, कारोबारी राजीव सोनी पर ₹25 लाख का जुर्माना

CG RERA Fine : CG-RERA ने आम लोगों…

Chhattisgarh Hockey League
Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज से आगाज, पहले मैच में भिड़ेंगी रायपुर और बिलासपुर की टीमें

Chhattisgarh Hockey League :लीग की टैगलाइन ‘चलो रे…

Bhilai Municipal Election 2026
Bhilai Municipal Election 2026 : भिलाई निगम चुनाव की तैयारी तेज, कल्याण कॉलेज में बनेगा स्ट्रांग रूम

भिलाई नगर निगम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?