CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादी हमला: दो ग्रामीणों की कुल्हाड़ी और गला दबाकर हत्या

छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादी हमला: दो ग्रामीणों की कुल्हाड़ी और गला दबाकर हत्या

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
Naxal Surrender Chhattisgarh
Naxal Surrender Chhattisgarh

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों ने एक बार फिर अपनी बर्बरता दिखाई। सोमवार देर रात केरलापाल थाना क्षेत्र के सिरसिट्टी गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया।

Contents
  • “पति को मत मारो…” – पत्नी की गुहार रही बेअसर
  • बुजुर्ग मां और ग्रामीण भी बने शिकार
  • शव लाने में ग्रामीणों को करनी पड़ी मशक्कत

घटना के समय गांव में दहशत का माहौल बन गया और महिलाओं व बच्चों की चीखें गूंज उठीं।

“पति को मत मारो…” – पत्नी की गुहार रही बेअसर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे करीब 40 से 50 सशस्त्र नक्सली गांव में पहुंचे। वे सीधे ग्रामीण पदाम देवेंद्र और पदाम पोज्जा के घरों में घुस गए। नक्सलियों ने दोनों के हाथ बांध दिए और उन्हें पुलिस का मुखबिर बताते हुए घर से बाहर खींच लाए।

जब बंदूकधारी नक्सली देवेंद्र को घसीट रहे थे, उसकी पत्नी रिंकी बच्चों को लेकर बाहर आ गई और पैरों में गिरकर रहम की भीख मांगने लगी। लेकिन महिला माओवादियों ने उसे डंडों से पीटा और धक्का देकर गिरा दिया। 
इसके बाद नक्सलियों ने पहले पोज्जा का गला दबाकर हत्या की और फिर देवेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। बच्चों और बुजुर्ग मां की चीखें गांव में गूंजती रहीं।

बुजुर्ग मां और ग्रामीण भी बने शिकार

देवेंद्र की बुजुर्ग मां बेटे को बचाने दौड़ीं तो नक्सलियों ने उन्हें भी बंदूक के बट से पीट दिया। वहीं गांव के एक अन्य व्यक्ति माडा को भी बेरहमी से मारा गया।

वारदात के बाद माओवादी पर्चे फेंककर भाग निकले, जिनमें दोनों मृतकों को पुलिस को जानकारी देने वाला बताया गया था।

शव लाने में ग्रामीणों को करनी पड़ी मशक्कत

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने के कारण शवों को खाट पर रखकर आधा रास्ता पैदल तय करना पड़ा। 

बीच में दो नाले आने पर शवों को पानी में तैराकर पार कराया गया और फिर वाहन से थाने लाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए।

इस बर्बर घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि निर्दोष ग्रामीण आखिर कब तक नक्सली हिंसा का शिकार बनते रहेंगे।
Custodial Death in Chhattisgarh: Budget Session Day 4 में गरमाया मुद्दा, विधानसभा में तीखी बहस
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया
Hospital Theft Sakti : सक्ती अस्पताल में चोरी का मामला उजागर, भागने की फिराक में था आरोपी
ट्रेन में प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़़ गायब हुआ आर्मी जवान, घर पहुंची तो ससुराल वालों ने पीटा, आर्य समाज में की थी शादी, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
BSP Scrap Theft : बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में जीएम-एजीएम गिरफ्तार, 3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

MLA Housing Project ; लोक निर्माण विभाग के…

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?