सीजी भास्कर, 6 सितंबर : रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव (Chhattisgarh Youth Innovation Conclave) का आयोजन 29 और 30 सितंबर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में होगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के करीब 1000 युवा, विद्यार्थी, शोधार्थी, स्टार्टअप संस्थापक, नवाचारकर्ता और उद्यमी एक मंच पर जुटेंगे।
यह आयोजन आईआईटी भिलाई, एनआईटी रायपुर, आईआईआईटी नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी और नाबार्ड के सहयोग से कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में होगा। इसका उद्देश्य राज्य में नवाचार, अनुसंधान, तकनीक हस्तांतरण, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें…Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट
युवाओं को मिलेगा अपने आइडिया पेश करने का मौका
यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव (Chhattisgarh Youth Innovation Conclave) में युवाओं को अपने नए विचार और तकनीकी समाधान विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और संभावित निवेशकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन में चार तकनीकी सत्रों के साथ विशेषज्ञ व्याख्यान, स्टार्टअप प्रदर्शनी, पिचिंग सेशन, निवेशक-स्टार्टअप संवाद, नीति संवाद, मेंटरशिप और इनक्यूबेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे। उत्कृष्ट नवाचार और स्टार्टअप को सम्मानित करने का भी प्रस्ताव है।
यह भी पढ़ें…Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप
बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का होगा उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पहले और एकमात्र बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर केंद्रित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर के उद्घाटन का भी प्रस्ताव है।
इस केंद्र में शोधार्थियों और नवाचारकर्ताओं को प्रोटोटाइप विकास, तकनीकी मार्गदर्शन, इनक्यूबेशन, मेंटरशिप और उद्योग व निवेशकों से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्टार्टअप नीति को मिलेगी नई रफ्तार
आयोजकों के अनुसार, यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव (Chhattisgarh Youth Innovation Conclave) का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप संवर्धन नीति 2025-30 के क्रियान्वयन को गति देना भी है।
कॉन्क्लेव के जरिए राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने, अनुसंधान को उद्योगों से जोड़ने और युवाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करने की पहल की जाएगी।
यह भी पढ़ें…Road Dust Korba: बारिश ने सड़कें उखाड़ीं, धूप खिलते ही धूल का गुबार; आंख मलते गुजर रहे लोग
तकनीक, निवेश और उद्यमिता का मिलेगा साझा मंच
दो दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षा संस्थानों, उद्योग जगत, निवेशकों और स्टार्टअप संस्थापकों के बीच संवाद का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को अपने नवाचारों को व्यावसायिक रूप देने और नए सहयोग विकसित करने का मौका मिलेगा।
आयोजकों का मानना है कि यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव (Chhattisgarh Youth Innovation Conclave) छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।



