सीजी भास्कर, 07 सितंबर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं वाहिनी को बड़ी सफलता (Bijapur Naxal Operation ) मिली है। जवानों ने जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 14 डंप बरामद किए हैं।
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, IED और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की है। अभियान में किसी भी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा।

जंगल में चलाया गया सघन सर्च ऑपरेशन Bijapur Naxal Operation
जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को एड़ी, हर्री, नयापारा, सरपंचपारा, पीडिया और कुआपगुड़ा गांवों के जंगल क्षेत्र में संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर चरणबद्ध तरीके से तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 14 अलग-अलग डंप बरामद किए गए।
7 रायफल, 10 IED और डेटोनेटर जब्त
तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को 7 रायफल, 10 IED और 8 डेटोनेटर समेत बड़ी मात्रा में सामग्री मिली। इसके अलावा वायर, वायरलेस सेट, कंटेनर और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
IED बनाने में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिकल सामग्री, नक्सली वर्दी और अन्य उपकरण भी जवानों के हाथ लगे हैं। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई में कुल 99 प्रकार की वस्तुएं बरामद की गई हैं।
यह भी पढ़ें : Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान
सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए छिपाया था सामान
CRPF के अनुसार, बरामद सामग्री को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखा था। यह क्षेत्र पहले से ही नक्सली गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है।
अभियान के दौरान जवानों ने पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई की और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
199वीं वाहिनी के कमांडेंट आनंद कुमार ने कहा कि CRPF आम नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आगे भी सूचना आधारित अभियान जारी रहेंगे।




