CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार नागपुर-जबलपुर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पटेल परिवार के तीन की मौत, एक घायल

प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार नागपुर-जबलपुर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पटेल परिवार के तीन की मौत, एक घायल

By Newsdesk Admin
25/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 , जनवरी। नागपुर-जबलपुर हाईवे पर कालादेही में तेज गति से पुलिया से टकराई कार में पुणे से प्रयागराज जा रहे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे से कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

आपको बता दें कि नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पुणे से प्रयागराज जा रहे कार सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कालादेही में आज शाम के समय हुई। कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पुणे निवासी नरेश पटेल (50 वर्ष), उनकी पत्नी नीरू पटेल (48 वर्ष) और स्वजन विनोद पटेल (50 वर्ष), पत्नी ​शिल्पा पटेल (47 वर्ष) के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सम्मिलित होने जा रहे थे। आज शाम को जब उनकी कार कालादेही के पास पहुंची, चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इस दौरान कार की गति अधिक थी। लहराती हुई कार तेजी से सड़क से उतरकर पास में एक पुलिया से टकरा गई। चारों गंभीर रुप से घायल हो गए। तेज गति से पुलिया से टकराने के कारण कार के पखच्चे उड़ गए। कार का स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त होकर लगभग टूट गया है। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर बाहर निकले और घायलों को कार से बाहर निकाला। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस भी पहुंची। चारों घायलों को तुरंत मेडिकल अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही विनोद, शिल्पा और नीरू की मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल नरेश को आरंभिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के बाद सिवनी से नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा। बचाव एवं राहत कार्य के दौरान मार्ग पर वाहनों की पंक्ति लग गई, जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। उसके बाद यातायात बहाल हुआ।

पुलिस ने दुर्घटना में प्रभावित लोगों के महाराष्ट्र में रहने वाले स्वजन से संपर्क किया है। तीनों मृतकों के शव को मेडिकल अस्पताल की मरचुरी में रखा गया है। परिजनों के रविवार को सुबह जबलपुर पहुंचने की संभावना है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

Greater Noida weather : नोएडा में पहाड़ों जैसा अहसास: 23वीं मंजिल से दिखा बादलों का समंदर, वायरल हुआ वीडियो
Uproar over death of female guard : मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
किडनैप कर युवक की लाठी-डंडे से पिटाई, स्कॉर्पियो में बैठाकर एक घंटे शहर में घुमाया फिर चौक पर छोड़ भाग गए
Virendra Tomar Arrest : 162 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर, रायपुर लाई पुलिस
Kedarnath Temple Opening 2026 : केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही गूंजा महादेव का जयकारा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?