CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

By Newsdesk Admin
08/09/2026
Share
Mungeli Police
Mungeli Police

सीजी भास्कर, 08 सितंबर। जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों से बचाव के लिए मुंगेली पुलिस लगातार जनजागरूकता (Mungeli Police) अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में सोमवार को साइबर जागृति अभियान के तहत स्कूलों और साप्ताहिक बाजारों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान करीब 1450 स्कूली बच्चों, शिक्षकों और आम नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए।

Contents
  • पीएम श्री एकलव्य विद्यालय में 450 बच्चों और शिक्षकों को दी जानकारी Mungeli Police
    • रंगोली के जरिए विद्यार्थियों ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
    • साप्ताहिक बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक
    • OTP और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करने की अपील
    • स्कूल, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर जारी रहेगा अभियान

पीएम श्री एकलव्य विद्यालय बंधवा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देने के साथ शपथ दिलाई गई, वहीं दो अलग-अलग साप्ताहिक बाजारों में पुलिस टीम ने आम लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की।

 

Mungeli Police
Mungeli Police

 

पीएम श्री एकलव्य विद्यालय में 450 बच्चों और शिक्षकों को दी जानकारी Mungeli Police

 

8 सितंबर 2026 को ग्राम बंधवा स्थित पीएम श्री एकलव्य विद्यालय में साइबर जागृति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही ने स्कूली बच्चों और शिक्षकों को संबोधित किया।

उन्होंने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और बैंकिंग धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम में करीब 450 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों को साइबर फ्रॉड से बचने और अपने आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

 

यह भी पढ़ें: Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

 

रंगोली के जरिए विद्यार्थियों ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

 

जागरूकता कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय में साइबर सुरक्षा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव और डिजिटल सुरक्षा का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों और युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, क्योंकि डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं।

 

साप्ताहिक बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

 

साइबर जागृति अभियान के तहत थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम गोंडखाम्ही और थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम कोदवाबानी में आयोजित साप्ताहिक मंगलवार बाजारों में भी पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया।

पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं, किराना व्यापारियों, सोने-चांदी के कारोबारियों, महिलाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं और अन्य आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

दोनों बाजारों में करीब 1000 लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए और जागरूकता संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए।

 

यह भी पढ़ें: Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

 

OTP और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करने की अपील

 

पुलिस टीम ने आम नागरिकों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM या डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंकिंग पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी साझा न करें।

इसके अलावा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने और संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए संबंधित बैंक को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

यह भी पढ़ें: Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

 

स्कूल, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर जारी रहेगा अभियान

 

कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुंदर लाल गोरले, थाना प्रभारी लालपुर प्र.उप निरीक्षक हर्षा वर्मा, तेज मरकाम, सउनि मधुकर रात्रे, बबीता श्रीवास, अतुल ठाकुर सहित थाना लालपुर और लोरमी के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुंगेली पुलिस ने बताया कि साइबर जागृति अभियान के माध्यम से जिले के स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षित रखना है।

 

खबरें और भी हैं…Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

 

रिपोर्टर : मनुराज सिंह

CG News : 20 दिन पहले अपहृत 6 महीने का बच्चा धमतरी में मिला, सड़क किनारे लावारिस छोड़ फरार हो गए अपहरणकर्ता, पुलिस छानबीन जारी
छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों को मिलेगा नया शैक्षणिक बल, 125 असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी सीधी भर्ती
Viral video of contract teacher — छात्रा होने की अफवाहों पर प्रशासन सतर्क
🔵 भिलाई MLA देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें 🛑 निर्वाचन शून्य करने की मांग वाली प्रेम प्रकाश याचिका हाई कोर्ट में हुई स्वीकृत 🟢 31 को होगी सुनवाई
Train Update News 🛑 चार प्रमुख ट्रेन का स्टापेज और गरीब रथ का विस्तार दुर्ग तक करने विधायक रिकेश सेन ने लिखा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?