सीजी भास्कर, 09 सितम्बर। बिलासपुर, तोरवा थाना क्षेत्र के नयापारा में सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में सोने के दौरान बिस्तर में मौजूद सांप ने बच्चे को डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। (Bilaspur Snake Bite Death)

सोने के लिए बिस्तर पर गया था बच्चा : Bilaspur Snake Bite Death
जानकारी के अनुसार गौरव चंद्राकर (10) रात में सोने के लिए अपने बिस्तर पर गया था। इसी दौरान बिस्तर में मौजूद सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों ने बिना देरी किए उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए गौरव को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार और आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है।
बारिश में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा : Bilaspur Snake Bite Death
बारिश के मौसम में सांपों के ठिकानों में पानी भरने के कारण उनके रिहायशी इलाकों में आने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे मौसम में घर के आसपास की जगह, बिस्तर, जूते-चप्पल और अन्य सामान इस्तेमाल करने से पहले सावधानीपूर्वक जांच करना जरूरी है।



