CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhagwati Sahu Story Collection : डॉ. भगवती साहू के कहानी संग्रह ‘राहगीर’ का विमोचन

Bhagwati Sahu Story Collection : डॉ. भगवती साहू के कहानी संग्रह ‘राहगीर’ का विमोचन

By Newsdesk Admin
10/09/2026
Share
Bhagwati Sahu Story Collection
Bhagwati Sahu Story Collection

कल्पनाशीलता में भी तार्किकता जरूरी है : डॉ. अम्बरीष त्रिपाठी, समीक्षा प्रशंसा के लिए नहीं, जानने-सीखने के लिए : गुलबीर भाटिया

Contents
  • अध्यापन और लेखन में बेहतरीन संतुलन Bhagwati Sahu Story Collection
  • सभी अतिथि साहित्यकारों का सम्मान

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। साहित्यकार डॉ. भगवती साहू के प्रथम कहानी संग्रह ‘राहगीर’ का विमोचन बुधवार को सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास कॉफी हाउस के सभागार (Bhagwati Sahu Story Collection) में किया गया। संधान जन कल्याण समिति के तत्वावधान में हुए समारोह में साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियों, भाषाविदों और साहित्यप्रेमियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कहानी संग्रह के भाषा-शिल्प, सौंदर्य, वैचारिक सरोकारों और वर्तमान सामाजिक संदर्भों में इसकी प्रासंगिकता पर सार्थक विमर्श हुआ।

समिति के सचिव एवं शिक्षाविद डॉ. देवेंद्र नाथ शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि किसी भी रचनाकार के लिए पहली कृति का विमोचन किसी उत्सव से कम नहीं होता। यह उसकी लेखन यात्रा के प्रमाणीकरण का महत्वपूर्ण क्षण होता है। डॉ. भगवती साहू ने कहा कि ‘राहगीर’ में उन्होंने अपने आसपास की घटनाओं को शब्दों में पिरोने का प्रयास किया है। उन्हें विश्वास है कि संग्रह की कहानियां पाठकों के मर्म को अवश्य स्पर्श करेंगी।

 

Bhagwati Sahu Story Collection
Bhagwati Sahu Story Collection

यह भी पढ़ें…MCB Education Review : शत-प्रतिशत बोर्ड रिजल्ट का लक्ष्य, प्राचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

अध्यापन और लेखन में बेहतरीन संतुलन Bhagwati Sahu Story Collection

वरिष्ठ साहित्यकार रवि श्रीवास्तव ने अध्यापन के साथ लेखन जारी रखने के लिए डॉ. भगवती साहू के साहस की सराहना की। उन्होंने संग्रह की प्रथम कहानी ‘गुंजन’ की गूंगी पात्र तथा अंतिम कहानी ‘कल्पना के बदरंग चित्र’ की पात्र हिना के माध्यम से संग्रह की विविधता को रेखांकित किया।

डॉ. अम्बरीष त्रिपाठी ने कहानी संग्रह की भाषा-शैली और वाक्य-विन्यास पर समीक्षात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि कल्पनाशीलता में भी तार्किकता जरूरी है। रचनाकार गुलबीर सिंह भाटिया ने कहा कि साहित्यिक समीक्षा केवल प्रशंसा पाने के लिए नहीं, बल्कि कुछ जानने और सीखने के लिए भी होती है।

डॉ. रमेश अनुपम ने मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंसक हो रहे समाज में रचनाकारों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। रचनाकारों को अपनी रचनाओं में समाज की विद्रूपताओं पर गंभीर प्रतिक्रियाओं को शामिल करना चाहिए। वहीं डॉ. अभिनेष सुराना ने कहा कि डॉ. भगवती की कहानियों में ग्रामीण परिवेश और शहरी वातावरण का वास्तविक चित्रण देखने को मिलता है। कथाकार लोक बाबू ने प्रथम कहानी संग्रह के लिए डॉ. भगवती साहू को बधाई दी।

 

Bhagwati Sahu Story Collection
Bhagwati Sahu Story Collection

यह भी पढ़ें…D.El.Ed Supplementary Exam 2026 : डीएलएड पूरक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, जानें पूरी डेटशीट

सभी अतिथि साहित्यकारों का सम्मान

कार्यक्रम का संचालन कवि शरद कोकास ने किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं कथाकार डॉ. भगवती साहू का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं कुंड पौधा भेंटकर सम्मान किया गया। सुरेश सिंह परिहार ने कहानी संग्रह की कहानी ‘मेहनत की स्याही से लिखी जीवन की इबारत’ का प्रभावपूर्ण वाचन भी किया।

यह भी पढ़ें…Shashikant AIIMS Raipur : हादसे के बाद 10 साल से जूझ रहे शशिकांत को CM साय की मदद, एम्स में भर्ती, 4 लाख की सहायता मंजूर

समारोह में कवयित्री संतोष झांझी, व्यंग्यकार विनोद साव, लेखिका डॉ. अंजना श्रीवास्तव, शायर मुमताज, बाल साहित्यकार कमलेश चंद्राकर, नाट्य निर्देशक विभाष उपाध्याय, विजय दिल्लीवार, शुचि भवि, डॉ. अर्चना झा, टी. सहदेव, दीपक दास, डॉ. रूपमती साहू, शंभू राम साहू, डॉ. मेघा साहू, नीलम जायसवाल और विनोद साहू समेत कई साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।

Raigarh Diesel Theft Gang : फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से हाईवे पर करते थे चोरी
Online Betting Kabirdham: व्हाट्सएप नेटवर्क पर चल रहा सट्टा धंधा, दो महिला सटोरिए दबोची गईं
Chhattisgarh Health Department Attendance : अगले महीने से बदलेगी स्वास्थ्य विभाग की हाजिरी व्यवस्था, पोस्टिंग वाली जगह से ही लगेगी आनलाइन अटेंडेंस
NH-30 Road Accident Chhattisgarh : NH-30 पर दर्दनाक हादसा – अज्ञात वाहन की टक्कर से DRG जवान शहीद, इलाके में शोक की लहर
Korba 12th Student Suicide : परीक्षा के दिन दर्दनाक कदम: 12वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज का जिक्र

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

King Movie New Poster
King Movie New Poster : शाहरुख खान की ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी, हाथ में रिवॉल्वर और मुंह में गुलाब के साथ दिखा दमदार अंदाज

King Movie New Poster : शाहरुख खान के…

Rahul Gandhi Rally Market Impact
Rahul Gandhi Rally Market Impact : दिल्ली में राहुल गांधी की महारैली से 20 बाजारों पर संकट, व्यापारियों ने दिवाली बाद आयोजन की मांग की

Rahul Gandhi Rally Market Impact : व्यापारियों का…

Raigarh Opium Smuggling Case : रायगढ़ में अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, ब्रेजा कार समेत 8.10 लाख की संपत्ति जब्त

Raigarh Opium Smuggling Case : वहीं, एसएसपी शशि…

Surajpur Husband Assaults Wife : चरित्र पर शक में पत्नी को पीटा,जंगल में छोड़कर भागा ; पहले पति और बच्ची को छोड़कर की थी दूसरी शादी

Surajpur Husband Assaults Wife  : महिला ने अपने…

Pendra Bullet Bike Accident
Pendra Bullet Bike Accident : पेंड्रा में पेड़ से टकराई बुलेट, हादसे में कोरबा के युवक की मौत; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Pendra Bullet Bike Accident : पुलिस ने शव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?