सीजी भास्कर, 12 सितंबर। कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अधूरा सपना (Kaun Banega Crorepati 18) साझा किया। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से संगीत सीखना चाहते थे, लेकिन व्यस्त जिंदगी के कारण उनका यह शौक पूरा नहीं हो सका। आज भी उन्हें इसका अफसोस है।

सितार और संगीत सीखने की थी इच्छा Kaun Banega Crorepati 18
शो में कंटेंट क्रिएटर कृतज्ञ नय्यर के साथ बातचीत के दौरान अमिताभ से पूछा गया कि वह अपनी जिंदगी का कौन सा दिन दोबारा जीना चाहेंगे या ऐसा कौन सा दिन जीना चाहेंगे, जो उन्होंने कभी नहीं जिया।
इस पर अमिताभ ने कहा कि जब वह किसी को सितार बजाते या खूबसूरती से गाते हुए देखते हैं तो उनके मन में आता है कि काश उन्होंने भी संगीत सीखा होता।
घर में रखे हैं वाद्य यंत्र
अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके घर में संगीत सीखने के लिए कई वाद्य यंत्र रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन वाद्य यंत्रों पर फूलों की माला तक चढ़ी हुई है, क्योंकि उम्मीद थी कि किसी दिन वह संगीत सीख पाएंगे।
यह भी पढ़ें: CM Sai Action : खामभाठा पुल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से ली जानकारी, तय समय में पूरा होगा निर्माण
आज भी अधूरा है सपना
लंबे और सफल करियर के बावजूद अमिताभ बच्चन का संगीत सीखने का सपना आज तक पूरा नहीं हुआ। शो में उन्होंने इस अधूरी इच्छा और उससे जुड़े अफसोस को साझा किया, जिससे उनके व्यक्तित्व का एक निजी और भावुक पहलू सामने आया।
खबरें और भी हैं…Share Trading Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 96 लाख की ठगी, फर्जी ऐप में दिखाया 1.90 करोड़ का मुनाफा



