CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में टाईमर सेट कर कार में लगाया बम, धमाके से मची अफरा तफरी, बिल्डर की डस्टर में रिमोट बम लगाते नकाबपोश शख्स CCTV में कैद

भिलाई में टाईमर सेट कर कार में लगाया बम, धमाके से मची अफरा तफरी, बिल्डर की डस्टर में रिमोट बम लगाते नकाबपोश शख्स CCTV में कैद

By Newsdesk Admin
28/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जनवरी। दुर्ग जिले के भिलाई में कोहका कुरूद रोड पर स्थित एक बिल्डर की कार में रिमोट टाईमर बम लगा उसे उड़ाने का प्रयास किया गया है। बिल्डर के आफिस से निकलने से ठीक पहले डस्टर कार में जोरदार धमाका हुआ जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ब्लास्ट से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और लोग कार से दूर भागने लगे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की जा रही है। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया है। इस धमाके में किसी के घायल की खबर नहीं है। ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक नकाबपोश युवक कार के पास दिख रहा है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है, जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है। कार प्रकाश महोबिया के भांजे, संजय बुंदेला की बताई जा रही है।

https://www.facebook.com/share/r/1A4SUd8pUF/?mibextid=oFDknk

शाम लगभग पौने 7 बजे हुए इस धमाके में डस्टर के परखच्चे उड़ गए हैं। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक नकाबपोश शख्स कार के पास आया और कार की कांच पर कुछ चिपका कर धीरे से निकल गया। उसके जाने के कुछ देर बाद कार ब्लास्ट हुई।

https://www.facebook.com/share/r/14ZMegAnfe/?mibextid=oFDknk

धमाका काफी शक्तिशाली था, जिसके बाद देखते ही देखते यहां आने जाने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। धमाके से कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

https://www.facebook.com/share/v/1Gims9jsyB/?mibextid=oFDknk

Bilaspur Crime News : बिलासपुर में चाकूबाजी की दो वारदातें, छात्र और निगमकर्मी के पिता पर हमला
नक्सल मुक्त पंचायतों को 1 करोड़ का इनाम! एनकाउंटर पर महंत और गृहमंत्री शर्मा आमने-सामने..
जून में झमाझम बारिश की उम्मीद, मौसम विभाग की भविष्यवाणी – सामान्य से अधिक होगी वर्षा
Bijapur Naxal Encounter: इंद्रावती के जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एक नक्सली ढेर
दिल्ली में केबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड से दुर्ग के मनीष पारख को किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Nishchay
Operation Nishchay : ऑपरेशन निश्चय के तहत सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस ने नशे…

Union Budget Chhattisgarh :  50,427 करोड़ के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को नई ताकत, आठवले ने गिनाए बजट के फायदे
Union Budget Chhattisgarh :  50,427 करोड़ के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को नई ताकत, आठवले ने गिनाए बजट के फायदे

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बजट में छत्तीसगढ़…

Pesticide License Suspended
Pesticide License Suspended  : कीटनाशक विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित और एक निरस्त

बढ़ते प्रकोप के बीच कीटनाशकों की बिक्री में…

Chhattisgarh Ration News : राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी राहत, एक साथ मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का चावल
Chhattisgarh Ration News : राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी राहत, एक साथ मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का चावल

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारियों (Chhattisgarh Ration News)  के…

Chhattisgarh Cabinet Decision : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, नौकरी की उम्र सीमा 45 साल, युवाओं को भी 500 करोड़ समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
Chhattisgarh Cabinet Decision : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, नौकरी की उम्र सीमा 45 साल, युवाओं को भी 500 करोड़ समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

छत्तीसगढ़ में सरकार के अहम फैसलों पर चर्चा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?